फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Muslim women are preparing dress for Ramlala in Bareilly

Ram Mandir Ayodhya: बरेली में तैयार हो रही रामलला की पोशाक, मुस्लिम महिलाएं कर रहीं दस्तकारी

Thu, 04 Jan 2024 10:16 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Jan 2024 10:16 AM IST
सार

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है। इसे लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। बरेली की मुस्लिम महिलाएं भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। शहर की तीन तलाक पीड़ित महिलाएं अपने हाथों से रामलला के लिए पोशाक बना रही हैं, जो अयोध्या जाकर उनको समर्पित करेंगी। 
 

विज्ञापन
Muslim women are preparing dress for Ramlala in Bareilly
मुस्लिम महिलाएं तैयार कर रही पोशाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर बरेली की तीन तलाक पीड़ित महिलाएं सामाजिक समरसता का संदेश देंगी। गणतंत्र दिवस के बाद वे मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी की अगुवाई में अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगी। इसके अलावा वे अपने हाथों से तैयार किए हुए वस्त्र रामलला को समर्पित करेंगी। उन्होंने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। फरहत नकवी की देखरेख में उनके आवास पर रामलला के वस्त्र तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


फरहत नकवी ने बताया कि बरेली की जरी कारीगरी मशहूर है। लिहाजा रामलला के लिए जरी की पोशाक तैयार करा रही हैं। जरी का काम करने वाली 40 महिलाओं के साथ वह खुद भी इस काम में जुट गई हैं। बुधवार से रामलला की पोशाक पर दस्तकारी का काम शुरू हो गया। 
विज्ञापन


वस्त्र तैयार होने के बाद वह महिलाओं के साथ अयोध्या जाएंगी और वहां रामलला को वस्त्र पहनाएंगी। फरहत ने बताया कि उनका उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। राम मंदिर में सहयोग के लिए वह धनराशि भी एकत्र कर रही हैं, जिसे गुप्त दान के रूप से ट्रस्ट को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मंदिरों में होंगे विशेष कार्यक्रम
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर शहर के मंदिरों में भी विविध कार्यक्रम होंगे। नाथ मंदिरों में अभी से इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। कहीं भजन-कीर्तन होंगे तो कहीं रामचरित मानस की चौपाइयां गूंजेंगी। व्यापारी व आम शहरी इस दिन दिवाली मनाएंगे।

वनखंडीनाथ मंदिर में जलेंगे 5,100 दीप
जोगी नवादा स्थित श्री वनखंडीनाथ मंदिर के संरक्षक हरि ओम राठौर ने बताया कि 22 जनवरी को हवन-पूजन होगा और दिवाली मनाई जाएगी। शाम को 5100 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। शाम सात बजे से घर-घर प्रसाद पहुंचाया जाएगा। रात आठ बजे से आतिशबाजी होगी। मंदिर की गोशाला की गायों को तिलक लगाकर माला पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed