पहचान छिपाकर लूटी आबरू: मुस्तकीम ने राहुल बन महिला को फंसाया, घर में घुसकर किया दुष्कर्म; ग्रामीणों ने पीटा
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मुस्तकीम नाम के कारपेंटर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट कराई है। वह राहुल बनकर महिला के घर में घुसा और जबरन संबंध बना रहा था। इसी दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में मुस्तकीम नाम के युवक ने राहुल बनकर महिला से नजदीकियां बढ़ाई। सोमवार रात वह महिला के घर पहुंच गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी भनक लगने पर ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कई ग्रामीण सोमवार रात एक युवक को पीटते हुए थाने लाए। ग्रामीणों ने बताया कि वह गांव के एक घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म कर रहा था। बाद में महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची। आरोपी मुस्तकीम बारादरी थाना क्षेत्र के नवादा का निवासी है।
ये भी पढ़ें- छोटे भाई ने भाभी को बना लिया पत्नी: 19 साल जेल में रहा युवक, घर लौटा तो न जोरू मिली न जमीन
कारपेंटर हैं आरोपी मुस्तकीम
मुस्तकीम और महिला का पति दोनों ही कारपेंटर हैं, लेकिन एक-दूसरे को नहीं जानते। बताया गया है कि मुस्तकीम ने खुद का नाम राहुल बताकर महिला के भतीजे से जान-पहचान की और पति की गैरमौजूदगी में महिला से मुलाकात करने लगा। महिला को अपनी बातों में फंसाकर नजदीकियां बढ़ा लीं।
सोमवार शाम को मुस्तकीम महिला के घर पहुंचा। आरोप है कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। ग्रामीण आरोपी युवक को लेकर आए। इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की तहरीर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।