फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Muslim man forcibly converted the woman in Bareilly

आबिद ने बबलू बन महिला को फंसाया: जबरन धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह, आरोपी के पिता ने भी किया दुष्कर्म

Fri, 02 Jun 2023 04:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Jun 2023 04:16 PM IST
सार

पीड़ित महिला अपने पति से अलग रहकर ब्यूटी पार्लर चलाती थी। इसी दौरान आबिद ने बबलू बनकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो और फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। 

विज्ञापन
Muslim man forcibly converted the woman in Bareilly
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एक महिला का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह का मामला सामने आया है। दूसरे समुदाय के युवक ने अपनी पहचान छिपाकर उससे पहले दोस्ती की, फिर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब सच्चाई पता लगी तो जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया। पीड़िता ने युवक समेत पांच आरोपियों के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला ब्यूटी पार्लर चलाती था। उसने बताया कि आरोपी युवक ने किसी से उसका मोबाइल नंबर ले लिया था और अक्सर फोन करने लगा। उसने अपना नाम बबलू बताया। हाथ में कलावा और माथे पर तिलक लगाता था। युवक ने अपनी बातों में फंसा लिया। ब्यूटी पार्लर में आकर कई बार उसके साथ गलत हरकत की। इस दौरान उसने फोटो और वीडियो बना लिए थे, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। 

विज्ञापन

आरोपी का असली नाम आबिद 

पीड़िता के मुताबिक एक दिन आरोपी उसे अपने घर ले गया। वहां जाकर पता लगा कि युवक दूसरे समुदाय का है। उसका असली नाम आबिद है। युवक ने अपने परिवारवालों के साथ मिलकर जबरन उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। इसके निकाह कर लिया। निकाह के बाद आरोपी उस पर जुल्म करता रहा। मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। पीड़िता ने आबिद के पिता पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया। 
 

'ममता' का सौदा: सौतेली मां ने 20 हजार रुपये में बेच दी बेटी, खरीदार ने की अमानवीयता की हद पार


 

22 मई को दर्ज कराई थी रिपोर्ट 

आरोपी आबिद ने उसे कुछ दिन अपने घर में रखा। फिर उसे करगैना में ले गया। कुछ दिनों तक वहां रखा। यहां से परसाखेड़ा ले गया, जहां उसके साथ मारपीट करता था। किसी तरह महिला उसके चुंगल से छूटकर अपने घर पहुंची। पीड़िता ने 22 मई को थाना सुभाषनगर में आबिद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका कहना है कि आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे उसे जान का खतरा बना हुआ है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि करगैना चौकी प्रभारी मामले की विवेचना कर रहे हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed