फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Muslim girl Muskaan got married to Arjun as per Hindu customs In Bareilly

हर बाधा पार कर पाया प्यार: मोहब्बत की खातिर छोड़ा मजहब, मुस्कान ने अर्जुन संग हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी

Thu, 14 Sep 2023 10:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 14 Sep 2023 10:43 PM IST
सार

प्रेमी अर्जुन ने मुस्कान के घर पहुंचकर उसके घरवालों से रिश्ता मांगा, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया। घरवालों ने मुस्कान पर बंदिशें लगा दीं, लेकिन चोरी छिपे वह अपने प्रेमी से बात करती रही।

विज्ञापन
Muslim girl Muskaan got married to Arjun as per Hindu customs In Bareilly
मुस्लिम युवती ने हिंदू रीति रिवाज से की शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बदायूं जिले की रहने वाली युवती ने मोहब्बत की खातिर महजब की दीवार तोड़ दी। उसने अपना धर्म परिवर्तन कर प्रेमी के साथ शादी कर ली। बरेली में एक आर्चाय ने गुरुवार को हिंदू रीति-रिवाज से दोनों का विवाह कराया। युवती ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ विवाह किया है। 

विज्ञापन

उझानी क्षेत्र के गांव गुराई निवासी मुस्कान ने बताया कि चार साल पहले गांव के ही अर्जुन सागर से प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खा लीं, लेकिन प्यार के बीच मजहब की दीवार आ गई। दरअसल, दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी अर्जुन ने मुस्कान के घरवालों से रिश्ता मांगा, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया। घरवालों ने मुस्कान पर बंदिशें लगा दीं, लेकिन चोरी छिपे वह अपने प्रेमी से बात करती रही। उसने अपने घरवालों को भी मनाने का प्रयास किया। जब वे लोग नहीं माने तो मुस्कान ने घर छोड़ दिया। 

विज्ञापन

मुस्कान और अर्जुन बरेली गुरुवार को बरेली पहुंचे। यहां आकर आचार्य से मुलाकात की। उन्हें अपने बालिग होने के प्रमाणपत्र दिखाए। इसके बाद आचार्य ने हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी करा दी। मुस्कान ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाया है। वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी।

प्रेमी अर्जुन ने भी जिंदगी भर मुस्कान का साथ देने का वादा किया। बता दें कि अर्जुन और मुस्कान दोनों ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है। अर्जुन ऑटो चलाता है। उसने बताया कि एक अचानक उसकी मुलाकात मुस्कान से हुई थी। वह मुलाकात प्यार में बदल गई। आज उसके प्यार में खूबसूरत अंजाम मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed