{"_id":"69729b8cf90969ccb601bd64","slug":"murder-of-old-woman-revealed-three-accused-arrested-by-police-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-105765-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वृद्धा की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वृद्धा की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
बहेड़ी। तहसील के गांव बांसबोझ में 70 वर्षीय वृद्धा की गला दबाकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने रिछा फाटक के पास से इस मामले में बृहस्पतिवार को चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया है।
ग्राम बांसबोझ निवासी लालाराम ने 16 जनवरी को बहेड़ी में कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उनकी मां ललिता देवी पत्नी जानकी प्रसाद (70) की अज्ञात व्यक्तियों ने गला दबाकर हत्या कर दी है। बहेड़ी पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बहेड़ी, कोतवाल प्रभारी पवन कुमार ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए रिछा फाटक के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहेड़ी के ग्राम बांसबोझ निवासी राजेश (20 वर्ष), आकाश (24 वर्ष) और सर्वेश (28 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि 13 ,14 जनवरी की रात करीब एक बजे वे तीनों चोरी के इरादे से छत के रास्ते घर में घुसे थे। ललिता देवी की नींद खुल गई और उन्होंने पहचान लिया था। संवाद