{"_id":"5d6447a48ebc3e0172324e98","slug":"murder-bareilly-news-bly373744147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर रखा मिला समिति के सचिव का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर रखा मिला समिति के सचिव का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर (बरेली) रविवार सुबह घर से निकले साधन सहकारी समिति के सचिव का शव सोमवार सुबह उनका शव आम के बाग में पेड़ पर टिका मिला। शव के पैर बंधे हुए थे तो आसपास के हालात भी हत्या का इशारा कर रहे थे। मौत की वजह लटकना मिलने से मामला संदिग्ध बना पर शहर में जहर या नशे की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित करने से हत्या का दावा फिर मजबूत हो गया। परिवार ने अज्ञात में हत्या की तहरीर दी जिसमें रिपोर्ट करा दी गई।
मोहल्ला परा निवासी 55 वर्षीय अशोक कुमार सिंह साधन सहकारी समिति पिपरथरा के सचिव थे। रविवार सुबह नौ बजे पत्नी वीना देवी को बरेली जाना बताकर घर से निकले थे। शाम तक जब वे घर वापस नहीं आए तो परिवारवालों ने कॉल की पर फोन स्विच आफ आ रहा था। परिवार को लगा कि वे किसी परिचित के पास बरेली रुक गए होंगे। सोमवार सुबह साढे़ दस बजे लोगों ने परा निवासी राजेश मिश्रा के आग के बाग में एक शव को पेड़ की डालों के बीच टिके देखा। गले में रस्सी बंधी थी तो दोनों पैर भी नायलॉन की डोर से कसकर बांधे गए थे। लोगों ने पुलिस बुलाकर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसी से जानकारी हुई तो परिवारवाले घटनास्थल पर पहुंच गए। वहां एसपी देहात संसार सिंह, सीओ जगदीश बुटोला और इंस्पेक्टर धनंजय सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
सचिव के शव के पास जो बैग मिला उसमें कोई कागज नहीं था। न ही पर्स में कोई आधार कार्ड के अलावा कोई कागज था। अधिकारियों ने तत्काल फोरेंसिक टीम को सूचना देकर बुला लिया। टीम ने भी नमूने लिए। अशोक के पुत्र संजीव का कहना है कि पिता की हत्या की गई है। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखा दी।
विज्ञापन
- सचिव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तो हैंगिंग की पुष्टि हुई है पर मौके पर अगर हत्या के संकेत हैं तो उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। फरीदपुर इंस्पेक्टर को तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर हर पहलू पर विवेचना कर सच्चाई सामने लाने के निर्देश दिए गए हैं। - शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी