फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Murder Accused history sheeter arrested in Bareilly

बरेली अमन हत्याकांड: हत्या की साजिश का सूत्रधार हिस्ट्रीशीटर पीयूष गिरफ्तार, 16 मुकदमे हैं दर्ज

Sat, 07 Sep 2024 02:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Sep 2024 02:07 PM IST
सार

बरेली के किला थाना क्षेत्र में 13 जुलाई को हेड कांस्टेबल के बेटे अमन की पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के पीछे संपत्ति विवाद की रंजिश निकली थी। इस हत्याकांड के सूत्रधार पीयूष शंखधार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Murder Accused history sheeter arrested in Bareilly
आरोपी पीयूष शंखधार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में करीब 50 दिन पहले किला थाना क्षेत्र में हेड कांस्टेबल के बेटे अमन की सुनियोजित तरीके से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में साजिशकर्ता हिस्ट्रीशीटर पीयूष शंखधार पुलिस के हाथ लग गया। उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी पर 16 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


पवन कश्यप, सोनू कश्यप और रामजी गुर्जर साजिश कर 13 जुलाई को अमन उर्फ बिट्टू को किला क्षेत्र में स्थित विपिन गुप्ता के दफ्तर ले गए थे। वहां विपिन गुप्ता, शालू गुप्ता, नीरज गोयल, जतिन और रिहान  के साथ मिलकर अमन की  हत्या कर दी और उसके शव को इज्जतनगर क्षेत्र के नाले में फेंक दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद हत्याकांड के आरोपी सोनू और रिहान ने आत्मसमर्पण कर दिया था। 
विज्ञापन


अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मुख्य आरोपी विपिन गुप्ता और शालू गुप्ता को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारी थी। पूरे घटनाक्रम में इलाके के हिस्ट्रीशीटर पीयूष शंखधार की भूमिका सामने आई थी, पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। अब किला पुलिस ने पीयूष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति के विवाद व मुखबिरी के शक में हुई थी अमन की हत्या
अमन की हत्या संपत्ति विवाद में की गई थी। दरअसल इज्जतनगर क्षेत्र में बेशकीमती भूखंड को लेकर मुख्य आरोपी मठ लक्ष्मीपुर निवासी सोनू और पवन के पिता मलखान व इज्जतनगर के एक भूमाफिया के बीच विवाद है। इस जमीन पर दोनों पक्ष दावा करते हैं। मलखान के विरोधी भूमाफिया के लिए हिस्ट्रीशीटर विपिन गुप्ता काम करता है। 

सूत्रों के मुताबिक अमन का मलखान के घर मठ इलाके में काफी आना जाना था और उसकी दोस्ती मलखान के बेटे सोनू व पवन से थी। हिस्ट्रीशीटर ललित सक्सेना का भी वहां उठना बैठना था। अमन का मलखान के घर जाना विपिन गुप्ता और उसके भूमाफिया आका को पसंद नहीं था। उन्हें मुखबिरी या साजिश का डर सता रहा था इसलिए अमन की हत्या कर दी गई। सोनू और पवन अपने फायदे के लिए अमन का इस्तेमाल करना चाहते थे इसलिए उन्हें भी इस घटना में आरोपी बनाकर जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed