फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   murder a young boy ci park in night

आधी रात को सीआई पार्क में युवक की नृशंस हत्या

Sun, 08 Nov 2015 02:21 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 08 Nov 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शहर के बीचोबीच सीआई पार्क में एक युवक का सिर पहले ईंट से कुचला फिर गला रेतकर हत्या कर दी गई। लाश शनिवार सुबह पार्क में टहलने पहुंचे लोगों ने देखा तो सनसनी फैल गई। मार्निंग वाकर ने ही कंट्रोल रूम को सूचना दी। देखते ही देखते काफी भीड़ लग गई, लेकिन कोई भी युवक के शव की शिनाख्त नहीं कर सका। पुलिस का प्रथम दृष्टया मानना है कि शराब पीकर आपस में हुए झगड़े में यह हत्या हुई है। हालांकि घटनास्थल जुआ में हुए विवाद की भी गवाही दे रहा है।
विज्ञापन

बारादरी इलाके में नारी निकेतन के पास ही सीआई पार्क है। जिसमें सुबह के समय काफी लोग टहलने जाते हैं। शनिवार सुबह पार्क में स्थित एक चबूतरे पर 28 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव पड़ा था। पास में ही उसकी चप्पलें और एक सौ के नोट के अलावा कुछ खुले पैसे भी पड़े थे और पास ही शराब की एक खाली छोटी शीशी पड़ी मिली। युवक के शरीर पर हल्के नीले कलर का पाजामा और गहरे नीले कलर की चेकदार ब्रांडेड शर्ट थी। उसके गले में पीले रंग के धातु की चेन भी पड़ी थी। इससे साफ हो गया कि हत्यारों ने युवक की हत्या लूट नहीं, बल्कि किसी रंजिश के चलते की है। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। मौके से दो ईंट भी बरामद की गईं, जो खून से सनी थी और उनमें बाल भी लगे थे। इससे साफ हो गया कि युवक की इन्हीं ईंट से सिर कुचलकर हत्या की गई और उसका गला चाकू से रेता गया। साथ ही युवक के दोनों हाथों में हरे रंग की गहरी स्याही से ओम नम: शिवाय: लिखा था। इन स्थानों की नसें भी चाकू की नोक से काटी गई थीं। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रख दिया है।
विज्ञापन

0
लगता है कि युवक का शराब पीने के दौरान झगड़ा हुआ। इसी को लेकर उसके साथ में मौजूद व्यक्ति ने ईंट से सिर कुचलने के बाद चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 डीएस मार्छाल, सीओ सिटी तृतीय
0
हत्यारों से आखिरी सांस तक लड़ा था युवक
बरेली। सीआई पार्क में हुई युवक की हत्या का मौका-ए-वारदात उसके संघर्ष की गवाही दे रहा है कि वह हत्यारों से आखिरी सांस तक लड़ा था। हत्यारों ने पहले उसे बेंच से कुछ आगे जमीन पर बैठाकर हमला किया। जिससे उसकी गुत्थमगुत्था हुई और आसपास की घास बिछ गई। फिर हत्यारे उसे पकड़कर बेंच पर ले गए। यहां उसकों लिटाकर गला रेता। जिससे खून का एक थपड़ा बेंच पर गिरा। यहां भी युवक हत्यारों के कब्जे में नहीं आया तो वह उसे बराबर में ही स्थित एक चबूतरे पर ले गए। जहां भी वह संघर्ष करता रहा। इससे एक साइड की ईंटें भी हट गईं। फिर हत्यारों ने उसका सिर चबूतरे सिंगल ईंट से बनी चौहद्दी के कोने पर रखा और ईंट से वार कर पहले सिर कुचला, फिर थोड़ी में गहरा जख्म किया। जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गया। हत्यारे उसका शव चबूतरे पर ही लटका हुआ छोड़कर भाग गए और खून सुबह तक बहता रहा।
0
हत्या तीन से चार बजे के बीच हुई
शनिवार सुबह आठ बजे छानबीन करने पहुंचे फील्ड यूनिट के एक्सपर्ट केपी सिंह ने बताया कि युवक का शव और बह रहे खून से पता चला कि उसकी हत्या चार घंटे पहले की गई होगी। क्योंकि शरीर पूरी तरह से अकड़ा नहीं था। वहीं चौकीदार हेमंत का कहना है कि रात दस बजे तक लोग पार्क में आते जाते रहते हैं। आधी रात तक तो वह ही जागा था, तब तक किसी तरह की आवाज सुनाई नहीं दी। इसके बाद वह गेट के पास ही अंदर बने कमरे की स्लैब पर सो गया। इससे साफ हो गया कि हत्या तीन से चार बजे के बीच हुई होगी। वहीं पंप आपरेटर सतीश का कहना था कि वह वोल्टेज कम बढ़ होने की वजह से ड्यूटी पर आने के बाद पंप के अंदर ही रहा। बाहर किया हुआ पंप चलने की आवाज से उसे कुछ पता ही नहीं चला।

0
रात में पार्क बन जाता मयखाना, पुलिस झांकने भी नहीं आती
पार्क परिसर में ही स्थित आवासीय कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों के अलावा आसपास के लोग भी बताते हैं कि रात में पार्क में भारी संख्या में शराबी आते हैं। चारों तरफ लोग बैठकर शराब पीते हैं और शोरशराबा भी करते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि इस वजह से वह शाम को ही अपने घरों में कैद हो जाते और शराबियों की रात पर पार्क में आवाजाही लगी रहती है, लेकिन पुलिस एक बार भी इधर कभी चेक करने तक नहीं आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed