फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipality: Dissatisfaction among councilors over no board meeting

नगर पालिका : बोर्ड बैठक न होने पर सभासदों में नाराजगी

Tue, 13 Jan 2026 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Municipality: Dissatisfaction among councilors over no board meeting
फरीदपुर। नगर पालिका परिषद फरीदपुर में प्रत्येक माह बोर्ड की बैठक न होने से नाराज सभासदों ने सोमवार को नगर पालिका में बैठक की। उन्होंने नाराजगी जताते हुए बोर्ड की बैठक बुलाने की मांग की। वहीं, सभासदों ने कहा कि कस्बे के विकास के लिए तमाम कार्य है। उनका प्रस्ताव करके करना चाहिए, जिससे नगर में विकास हो सके।
विज्ञापन

सभासदों ने बताया कि कस्बे में इंटरलॉकिंग और सीसी रोड निर्माण होने को है, लेकिन बोर्ड की बैठक न होने के कारण यह प्रस्ताव नहीं हो पा रहे हैं। इससे नगर की जनता परेशान है और नगर का विकास रुका हुआ है। सभासदों ने कहा कि पालिका अध्यक्ष अपने मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। सभासदों द्वारा लिखे गए और बताए गए कार्यों को नहीं कराया जाता है। पालिका के बजट का दुरुपयोग किया जाता है।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा कराई जा रही कस्बे में लाइटिंग व्यवस्था भी चौपट पड़ी हुई है। लगातार तालाबों पर अतिक्रमण करके उन्हें पाटा जा रहा है। कस्बे में मकान और प्रतिष्ठानों के नगर पालिका नक्शे पास करती है, लेकिन उनकी जांच नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य ठीक होने पर बोर्ड की बैठक बुलाई जाएगी : नपा अध्यक्ष: नगर पालिका अध्यक्ष शराफत जरीवाले ने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है।
स्वास्थ्य ठीक होने पर बोर्ड की बैठक बुलाई जाएगी। बाकी नगर के विकास के लिए कार्य कराए जा रहे हैं। सारे काम नियम के अनुसार ही किया जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed