फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal pond captured, construction stopped

Bareilly News: नगर पालिका के तालाब पर कब्जा, निर्माण रुकवाया

Wed, 25 Sep 2024 05:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Municipal pond captured, construction stopped
अतिक्रमणकारी नहीं दिखा सके दस्तावेज, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से की गई शिकायत
विज्ञापन

बहेड़ी। नगर पालिका के तालाब पर मिट्टी का पटान करने के बाद अवैध रूप से हो रहे बाजार के निर्माण को पालिका टीम ने रुकवा दिया है। अब इस मामले में जिलाधिकारी, कमिश्नर के अलावा केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से शिकायत की गई है। इसकी शिकायत पूर्व में नगर पालिका के सभासद भी कर चुके हैं।
नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष के पति नसीम अहमद ने कमिश्नर, जिलाधिकारी व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को एक शिकायती पत्र भेजते हुए आरोप लगाया है कि नैनीताल रोड पर सम्राट टॉकीज के पास नगर पालिका का एक तालाब हुआ करता था। मौजूदा समय में जिसकी कीमत 50 करोड़ से भी ज्यादा की है। राजस्व विभाग के लेखपाल ने कुछ लोगों की मदद से हेराफेरी कर सरकारी रिकॉर्ड में गड़बड़ी की। रिकॉर्ड के कई पन्ने गायब कर दिए। एक साल से इस पर विवाद चल रहा है। फिलहाल, पालिका की टीम ने यहां कार्य रुकवा दिया है। कब्जा कर कर रहे लोग दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

गलत आदेश से हो गया कब्जा
राजस्व विभाग की जिल्द में वो तालाब आज भी दर्ज है। तत्कालीन एसडीएम ने 229 बी के मुकदमे में इसी जमीन के मामले में एक गलत आदेश किया है। जिस आदेश के चलते खतौनी में अवैध निर्माण करने वालों ने अपने नाम दर्ज करा दिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में वाद चलाकर सरकारी तालाब की इस बेशकीमती जमीन को बचाया जाए। इस जमीन पर चल रहे मार्केट के अवैध निर्माण को रोका जाए और पूर्व में बने मार्केट को जांच के बाद गिराया जाए। नसीम अहमद ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका प्रशासन भी इसमें पूरी तरह से संलिप्त है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


यह विवादित जगह है। किसी भी दशा में नगर पालिका के इस तालाब पर निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। राजस्व परिषद में इसको लेकर एक मुकदमा भी चला रहा है। फिलहाल, यहां चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है।
-वीरेंद्र प्रताप सिंह, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed