{"_id":"68741d37be909251e209d1cb","slug":"municipal-corporation-will-build-a-residential-complex-in-rampur-garden-at-a-cost-of-ten-crores-bareilly-news-c-4-vns1074-681106-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रामपुुर गार्डन में दस करोड़ की लागत से नगर निगम बनवाएगा आवासीय काॅम्प्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रामपुुर गार्डन में दस करोड़ की लागत से नगर निगम बनवाएगा आवासीय काॅम्प्लेक्स
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम अपने कर्मचारियों के लिए रामपुर गार्डन में 10 करोड़ रुपये की लागत से आवासीय कॉम्प्लेक्स बनवाएगा। नगर निगम ने 15वें वित्त आयोग से मिले अनुदान की राशि से इसके निर्माण की स्वीकृति दी है। कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस) और नगर निगम की संयुक्त टीम इस कॉम्प्लेक्स की डिजाइन तैयार कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, एक से डेढ़ माह में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
नगर निगम पुराने आवासीय भवन को ध्वस्त कर अब नया कॉम्प्लेक्स तैयार करेगा। अधिकारियों के मुताबिक, शहर के विकास और आधुनिकीकरण योजना के तहत यह कार्य किया जाएगा। इसमें पुरानी इमारतों का पुनर्विकास भी शामिल है। कॉम्प्लेक्स में फ्लैट के साथ ही पार्किंग, लिफ्ट, सुरक्षा प्रणाली आदि सुविधाएं होंगी। कॉम्प्लेक्स के भूतल को कॉमर्शियल फ्लोर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें दुकानें आदि शामिल होंगी। रविवार को आर्किटेक्ट ने मौके का निरीक्षण भी किया। बिल्डिंग का नक्शा तैयार होने के बाद नगर निगम उसे बीडीए से स्वीकृत भी कराएगा। इसके बाद निर्माण शुरू होगा। संवाद
--
आवासीय कॉम्प्लेक्स जल्द बनकर तैयार होगा। आर्किटेक्ट को मौके पर भेजा गया था। कॉम्प्लेक्स की डिजाइन तैयार कराई जा रही है। इसमें कई सुविधाएं दी जाएंगी और नक्शा भी बीडीए से पास कराया जाएगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त