फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal corporation will also keep an eye on those coming from Delhi

दिल्ली से आने वालों पर नगर निगम भी रखेगा नजर

Sun, 22 Nov 2020 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will also keep an eye on those coming from Delhi
बरेली नगर निगम

कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसे देखते हुए नगर निगम ने अलर्ट जारी कर दिया है। अब दिल्ली से आने वालों पर पार्षद, वार्ड समिति के सदस्य व सफाई कर्मचारी नजर रखेंगे। वे स्वास्थ्य विभाग को सूचना देंगे जिससे उनकी समय रहते सैंपलिंग कराई जा सके। शहर वासियों से भी अपील की गई है कि वह बाहर से आने वालों की जानकारी छुपाएं नहीं बल्कि साझा करें। ताकि शहर में कोरोना के मामले न बढ़ पाएं।

विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को लेकर बरेली में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मेयर डॉ. उमेश गौतम व नगर आयुक्त ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बाहर से कोई आ रहा है तो 9690012444 पर जानकारी दें। पार्षद को बताएं और यदि पार्षद को भी नहीं बता पा रहे हैं तो डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों को इसकी जानकारी दें। वह नगर निगम तक जानकारी पहुंचा देंगे। ऐसे में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जांच कराई जा सकेगी। कहा कि शहर से रोजाना सैकड़ों लोग दिल्ली जाते और आते हैं। ऐसे में यदि सतर्कता नहीं बरती और लापरवाही की तो खतरा बढ़ सकता है।

विज्ञापन


नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि सभी पार्षदों से कहा गया है कि उनके वार्डों में जो लोग दिल्ली से आ रहे हैं, वे तत्काल जांच कराएं और कोशिश हो कि बिना जांच के घर ना जाएं। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी एक सप्ताह तक खुद को घर में आइसोलेट रखें। लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य विभाग से सपंर्क कर जांच कराएं। नगर निगम लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार भी कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed