फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal corporation seals shops, traders create ruckus

नगर निगम ने सील की दुकानें तो व्यापारियों ने किया हंगामा

Thu, 14 Jan 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation seals shops, traders create ruckus
दुकान सील करती नगर निगम की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पुराना रोडवेज बसड्डे के सामने नगर निगम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

राजेंद्र नगर, पटेल नगर में भी कर बकाया होने पर दस दुकानें सील

बरेली। नगर निगम ने कर बकाया होने पर रोडवेज बसड्डे के सामने बीस दुकानें सील कर दीं। इससे नाराज होकर व्यापारियों ने हंगामा किया। जोन टू में नगर निगम ने 60 लाख रुपये कर बकाया की वसूली की। इसके अलावा पटेल नगर और राजेंद्र नगर में भी दस दुकानें सील की गई हैं।

नगर आयुक्त अभिषेक आनंद के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने कर बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई के टीम को निर्देश दिए। कर निर्धारण अधिकारी ललतेश कुमार सक्सेना टीम के साथ रोडवेज बसड्डे पहुंचे। यहां एक होटल समेत बीस दुकानें सील कर दी। इस पर दुकानदारों ने हंगामा करते हुए नगर निगम टीम का घेराव किया। दुकानदारों का आरोप था कि उनकी दुकानें खुलने से पहले ही नगर निगम ने सीलिंग की कार्रवाई कर दी है। कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि कर बकाया होने की जानकारी दुकानदाराें को पहले भी कई बार नोटिस के माध्यम से दी जा चुकी है। नोटिस के बाद ही सीलिंग की कार्रवाई की गई है। दूसरी ओर कर्नल भोला सिंह के नेतृत्व में राजेंद्र नगर व पटेल नगर में कर बकाया होेने पर दस दुकानों को सील कर दिया गया। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने कर जमा कर दिया है। इसके बाद उनकी दुकानें खोल दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed