{"_id":"617afb0feec43630fd211f02","slug":"municipal-corporation-s-diwali-fair-begins-people-enjoy-cultural-programs-bareilly-news-bly4643877151","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम का दिवाली मेला शुरू, लोगों ने उठाया सांस्कृतिक कार्यक्रमाें का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम का दिवाली मेला शुरू, लोगों ने उठाया सांस्कृतिक कार्यक्रमाें का लुत्फ
विज्ञापन
दिवाली मेले में सेल्फी लेतीं छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली क्लब के मैदान में लगे मेले का शहर विधायक और डीएम ने किया उद्घाटन
बरेली। बरेली क्लब मैदान में नगर निगम का दिवाली मेला बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार और डीएम मानवेंद्र सिंह ने मेले का उद्घाटन किया फिर मेले में लगे स्टॉलों पर पहुंचकर वहां बिक्री के लिए रखे उत्पादों की जानकारी ली। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखे।
शासन के निर्देश पर नगर निगम ने रेहड़ी, पटरी, फड़ और फेरी दुकानदारों को त्योहार पर अच्छी आय कराने के लिहाज से सौ स्टॉलों का दिवाली मेला लगाया है। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगवाए गए हैं। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि दिवाली मेले में कपड़ों से लेकर अन्य सभी उत्पादों की दुकानें लगाई गई हैं। खाने-पीने के सामान की भी एक दर्जन से अधिक दुकानें हैं। रोजाना शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
मेले में पहले दिन संगीतमय रामलीला का मंचन किया गया। 29 अक्तूबर को मैजिक शो और 30 अक्तूबर को वीर अभिमन्यु नाटक का मंचन किया जाएगा। 31 अक्तूबर को किल्लोल नाट्य प्रस्तुति, एक नवंबर को कवि सम्मेलन-मुशायरा, दो नवंबर को सफाई पर नाटक और महिला सशक्तीकरण पर नुक्कड़ नाटक होगा। लेजर शो भी किया जाएगा। मेले का समापन तीन नवंबर को होगा। उद्घाटन समारोह में एडीजी जोन अविनाश चंद्र, नगर आयुक्त अभिषेक आनंद, मुख्य विकास अधिकारी चंद्रमोहन गर्ग, कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दुकानदारों की बात
मेरे स्टॉल पर गर्म कपड़े मौजूद है। इसमें हाफ जैकेट, बच्चों और बड़ों के स्वेटर समेत सभी तरह के कपड़े मौजूद है। तीन सौ रुपये से लेकर सात सौ रुपये तक के कपड़े हैं। - मोहम्मद ताहिर
हम हाथों से बनी रजाई मेले में लाए हैं। सिंगल, डबल बेड दोनों तरह की रजाई और कंबल हैं। इनकी कीमत आठ सौ रुपये से लेकर दो हजार तक है। - कासिफ
प्राकृतिक खेती पर आधारित हमारे उत्पाद स्टॉल पर मौजूद हैं। किसानों के समूह से जुड़े उत्पाद भी हैं। किसी तरह का कोई केमिकल नहीं है। खेत से सीधे लोगों तक उत्पाद पहुंचा रहे हैं। - अतुल कुमार झा
हम युवतियों और महिलाओं के कपड़ों की विशाल रेंज लेकर आए हैं। इन कपड़ों की खासियत यह है कि इन्हें महिला सहायता समूहों ने तैयार किया है। - ऊषा गंगवार