{"_id":"697a7a5f367bddbd5e091db4","slug":"municipal-corporation-prepared-roadmap-to-provide-basic-facilities-bareilly-news-c-4-vns1074-815702-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए नगर निगम ने तैयार किया रोडमैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए नगर निगम ने तैयार किया रोडमैप
विज्ञापन
बरेली। शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए नगर निगम ने विकास कार्यों का रोडमैप तैयार किया है। शहर के 80 वार्डों से पिछले तीन माह में आईं 255 शिकायतों का संज्ञान लेकर महापौर उमेश गौतम ने बुधवार को हुई बैठक में 15वें वित्त आयोग और अवस्थापना निधि से कार्य कराने का निर्णय किया है।
बैठक में महापौर ने अधिकारियों से कहा, जनता की मांगों को फाइलों से निकालकर धरातल पर उतारा जाए। नगर निगम के 80 वार्डों से जनता ने सड़क, खड़ंजा और नाले के निर्माण से संबंधित शिकायतें की थीं। इनके आधार पर विकास कार्यों की विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। महापौर ने बताया कि निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ फिर से जल्द बैठक करेंगे। उसमें कार्यों की प्राथमिकता, गुणवत्ता और समयसीमा तय की जाएगी। प्रस्तावित विकास कार्य 15वें वित्त आयोग और अवस्थापना निधि के अंतर्गत कराए जाएंगे।
वहीं, नगर निगम के मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने जोनवार जूनियर इंजीनियर और सुपरवाइजरों की तैनाती कर दी है, ताकि कार्यों की निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके। फिलहाल प्रस्तावित कार्यों की सूची तैयार की जा रही है। सूची बनने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विकास कार्य पूरे होने से शहरवासियों को राहत मिलेगी। संवाद