{"_id":"6456b77035f456636904cc06","slug":"municipal-corporation-engaged-in-installing-street-lights-on-the-fort-bridge-bareilly-news-c-4-bly1036-147149-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किला पुल पर स्ट्रीट लाइटें लगाने में जुटा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किला पुल पर स्ट्रीट लाइटें लगाने में जुटा नगर निगम
विज्ञापन
बरेली। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और डीएम शिवाकांत द्विवेदी के हस्तक्षेप के बाद नगर निगम ने किला पुल पर लाइटें लगवाने का निर्णय लिया। नगर आयुक्त के कहने पर ठेकेदार ने खंभे लगाकर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू करा दिया है।
लोक निर्माण विभाग ने पांच करोड़ रुपये खर्च करके किला पुल की मरम्मत कराई है, जब मरम्मत हो रही थी तब नगर निगम ने पुल में लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे हटाए थे, लेकिन दोबारा से खंभे लगाए नहीं गए। अमर उजाला ने जब मुद्दे उठाया तो शासन-प्रशासन के अफसर चेते पर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने लगे। नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने काम शुरू कराने के स्थान पर एक-दूसरे पर टाला। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने संज्ञान लिया। डीएम शिवाकांत द्विवेदी लोक निर्माण विभाग को स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता संजय तिवारी ने नगर निगम के अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद नगर आयुक्त ने पथ प्रकाश व्यवस्था संभाल रहे अपर नगर आयुक्त सर्वेश गुप्ता को निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रीट लाइट के लिए खंभे लगवाने का काम शुरू कराया। करीब 32 खंभे लगेंगे।
पुल बनते वक्त हमें जानकारी दी जाती तो खंभे रेलिंग के साथ लग जाते तो काम और आसान होता। अब तक पुल पर रोशनी भी होती। - सर्वेश गुप्ता, अपर नगर आयुक्त