Bareilly News: डीएम आवास के पास आधी रात चला नगर निगम का बुलडोजर, वकीलों के चैंबर हटाए
बरेली में डीएम आवास के पास अतिक्रमण कर लिया गया था। यहां तक कि नगर निगम के यात्री शेड को चैंबर का रूप दे दिया गया था। शनिवार रात नगर निगम की टीम ने बुलडोजर से अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में नगर निगम की टीम ने शनिवार आधी रात बुलडोजर चलाकर डीएम आवास के पास से अतिक्रमण हटवाया। कई वकीलों के चैंबर भी इसकी जद में आ गए। चर्चा है कि कचहरी और डीएम आवास के निकट अतिक्रमण हटवाने के लिए शनिवार रात का समय सोच-समझकर चुना गया था, ताकि कोई विरोध न हो। पिछले दिनों डीएम आवास के पास अधिवक्ताओं के चैंबर होने के संबंध में बरेली बार एसोसिएशन को भी सूचना दी गई थी।
डीएम आवास, कचहरी, सदर तहसील, जंक्शन रोड पर काफी अतिक्रमण हो गया था। डीएम समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के आवास के आसपास भी फुटपाथ पर कब्जे हो गए थे। डीएम आवास के पास बने यात्री शेड को भी चैंबर में तब्दील कर दिया गया था। इससे वहां जाम लगने लगा था।
पिछले दिनों डीएम आवास के पास कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटने के कारण एक बच्ची की जान भी चली गई थी। शनिवार रात दो बजे के बाद नगर निगम की टीम बुलडोजर के साथ डीएम आवास पहुंची। वहां से कचहरी और सदर तहसील तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया।
बार अध्यक्ष बोले- खुद ही हटा लिए थे बिस्तर
बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित का कहना है कि 10-12 दिन पहले सूचना मिली थी। इसके बाद बार पदाधिकारियों ने मुआयना किया था। कुछ वकीलों के चैंबर अतिक्रमण की श्रेणी में आते थे। उन सभी को चैंबर हटाने के लिए कह दिया गया था। इसके बाद उन्होंने खुद ही अपने चैंबर हटा लिए थे। किसी वकील का चैंबर अतिक्रमण हटाओ अभियान की जद में नहीं आया है।