फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Corporation and PWD got the potholes filled, the electricity department removed the pillars

Bareilly News: नगर निगम व पीडब्ल्यूडी ने गड्ढे भरवाए, बिजली विभाग ने हटवाए खंभे

Sun, 24 Dec 2023 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation and PWD got the potholes filled, the electricity department removed the pillars
बरेली। नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अभियंता अमर उजाला की खबरों पर चेत गए। सड़कों के गड्ढे भरने का अभियान शुरू किया है, जो 31 दिसंबर तक चलेगा। बिजली निगम ने चौपुला मालगोदाम मार्ग पर लगा खंभा हटवाया। एसडीओ ने शनिवार को रामपुर गार्डन में लगा खंभा हटाने के लिए सर्वे किया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने शनिवार को बल्लिया-शीशगढ़ मार्ग पर स्थित ब्लैक स्पॉट की पटरी की साफ-सफाई कराई ताकि सुरक्षित सफर मिल सके। सेटेलाइट से पीलीभीत बाइपास मार्ग पर टूटे डिवाइडर की मरम्मत का काम जारी रहा। नगर निगम कार्यालय के बाहर से सेटेलाइट तक मार्ग के गड्ढों को समतल किया गया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नारायण सिंह ने बताया कि 15 से 31 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाडा मनाया जा रहा है। प्रत्येक सड़क को सुरक्षित सफर के लिए तैयार करना है। सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करके स़ड़कों को ठीक कराया जा रहा है। विद्युत निगम के सहायक अभियंता विजय कनौजिया ने बताया कि रामपुर गार्डन का खंभा जल्दी हटेगा। मालगोदाम रोड से खतरे का खंभा हटाया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed