फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Commissioner spoke - sent report, DM said - Did not get

नगर आयुक्त बोले- भेज दी रिपोर्ट, डीएम ने कहा- नहीं मिली

Thu, 21 Dec 2017 02:19 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 21 Dec 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शिफ्ट करने को अप्रैल में शासन ने डीएम से आख्या मांगी थी। नगर आयुक्त का कहना है कि वह डीएम को आख्या भेज चुके हैं जबकि डीएम इंकार कर रहे हैं। हालांकि प्लांट की शिफ्टिंग को लेकर मेयर उमेश गौतम और नगर आयुक्त हर संभव कोशिश कर रहे हैं। मेयर उमेश गौतम का दावा है कि एक साल में प्लांट शुरू कर दिया जाएगा, जबकि प्लांट की शिफ्टिंग के संबंध में शासन द्वारा मांगी गई आख्या पचड़े में पड़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के संचालन का मुद्दा यूं तो डॉ. आईएस तोमर के कार्यकाल के समय से ही उमेश गौतम से जुड़ा रहा है। तब इसके संचालन को लेकर हुआ विवाद नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और हाईकोर्ट तक पहुंचा था। इसके बाद वर्ष 2013 में इस प्लांट को शुरू कराया गया लेकिन फिर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की आपत्ति के बाद इसे बंद कर दिया गया। इसके बाद प्लांट को चलाने और बंद करने को लेकर तमाम कवायद हुईं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अब चूंकि उमेश गौतम खुद मेयर हैं, सो उनके लिए प्लांट का संचालन कराना एक बड़ी चुनौती है। 
विज्ञापन

अधिकारी दर अधिकारी घूमा पत्र
भाजपा की जिलामंत्री ज्योति मिश्रा ने 10 जून 2017 को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिखकर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को रजऊ से अन्यत्र शिफ्ट कराकर चलवाने की गुजारिश की थी। इस पत्र में कहा गया कि सॉलिड वेस्ट प्लांट दो शिक्षण संस्थानों के बीच स्थित है, लिहाजा इसको शिफ्ट किया जाए। उपमुख्यमंत्री ने कार्यवाही के लिए ज्योति का पत्र नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को भेज दिया। इसके बाद नगर विकास विभाग ने पत्र पर कार्यवाही शुरू कर दी। संयुक्त सचिव राधेकृष्ण ने जिलाधिकारी से इस बारे में पूरी आख्या उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर आख्या उपलब्ध कराने कहा। नगर आयुक्त ने इसकी जिम्मेदारी पर्यावरण अभियंता उत्तम कुमार वर्मा को सौंप दी। नगर निगम को डीएम का पत्र 22 अगस्त, 2017 को पहुंचा था। मजेदार बात तो यह है कि उत्तम कुमार वर्मा का कहना है कि उन्होंने ऐसी कोई रिपोर्ट दी ही नहीं है, जबकि नगर आयुक्त डीएम को रिपोर्ट भेजने की बात कर रहे हैं। डीएम भी रिपोर्ट मिलने से इंकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहगुलपुर में शिफ्टिंग की तैयारी
नगर निगम इस प्लांट को अब फरीदपुर के गांव बहगुलपुर में शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा है। चयनित जमीन के लिए एयरफोर्स, सिंचाई विभाग और वन विभाग से एनओसी भी मिल गई है। 110 बीघा जमीन खरीद ली गई है, अभी करीब 200 बीघा जमीन और ली जानी है।
अमेरिका की कंपनी ने मांगा प्रपोपल
नगर आयुक्त ने बताया प्लांट को लेकर अमेरिका के शहर सेल्सबरी की मेयर से बात हुई है। वहां उनके पति ही सॉलिड वेस्ट मैैनेजमेंट प्लांट का काम करते हैं। उनको एक-दो दिन में प्रस्ताव भेजा जाएगा। यह कंपनी करीब दो सौ करोड़ तक का निवेश करती है।


वर्जन
ऐसी रिपोर्ट तो चलती रहती हैं। अगर आख्या नहीं भेजी गई तो उसे भिजवा देंगे। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का प्रपोजल शासन से ओके हो गया है।
- उमेश गौतम, मेयर
दस-बारह दिन पहले यह रिपोर्ट भेज दी गई है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की शिफ्टिंग को लेकर तेजी से तैयारियां चल रही हैं। जमीन भी खरीद ली गई है।
- राजेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त
 
सॉलिड वेस्ट मैैनेेजमेंट प्लांट की शिफ्टिंग के संबंध में नगर निगम की ओर से न तो कोई रिपोर्ट मिली है और न ही शासन को भेजी गई है। इस बारे में नगर निगम से जानकारी ली जाएगी।
- राघवेंद्र विक्रम सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed