{"_id":"67cc9d1f2bbaedb49c0725f0","slug":"municipal-chairman-accused-of-giving-contract-to-his-own-people-uproar-bareilly-news-c-400-1-ala1001-528-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पालिका चेयरमैन पर अपनों को ठेका देने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पालिका चेयरमैन पर अपनों को ठेका देने का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
आंवला। चेयरमैन पर अपनों को ठेका देने का आरोप लगाकर पालिका के दर्जनों ठेकेदारों ने पालिका कार्यालय में नारेबाजी के बाद हंगामा किया।
शनिवार दोपहर ठेकेदार इकट्ठे होकर पालिका परिसर पहुंचे। वहां पर चेयरमैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उन पर अपनों को विकास कार्यों के ठेके देने व सरकारी धन के बंदरबाट का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पालिका पहुंचे चेयरमैन ने सभी को समझाकर शांत किया।
ठेकेदारों का आरोप था कि टेंडर प्रक्रिया के तहत इन लोगों को बड़े बजट के ठेके आवंटित कर दिए जाते हैं, जबकि अन्य ठेकेदारों को छोटे-मोटे ठेके देकर खानापूरी की जा रही है। ठेकेदारों ने इस मामले में एसडीएम को भी ज्ञापन देने की बात कही, पर मौके पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष ने सभी ठेकेदारों को समझाकर मामले को शांत करा दिया। हंगामा करने वालों में कासिम अली, इवले हसन, राजेंद्र कुमार, इन्द्रपाल यादव, सदाकत हुसैन, लडडन खां आदि रहे। संवाद
--
उन पर लगे आरोप निराधार : चेयरमैन
चेयरमैन आबिद अली का कहना है कि आरोप निराधार है। ठेकेदारों की आपसी लड़ाई थी। पालिका में हंगामे की सूचना पर पहुंचकर मामले को शांत करा दिया गया है।