फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal board meeting

नगर निगम बोर्ड की बैठक में गूंजेगा यूजर चार्जेज के नाम पर हुआ घपला

Tue, 06 Sep 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Municipal board meeting
बरेली। नगर निगम बोर्ड की बैठक में बुधवार को यूजर चार्ज की डेढ़ करोड़ की धनराशि के गबन का मुद्दा गूंज सकता है। इसकी तैयारी कर रहे कई पार्षदों का कहना है कि बड़ी वित्तीय अनियमितता के बाद भी एजेंसी संचालकों पर कार्रवाई नहीं की गई। इससे साफ है कि यह घोटाला छोटा-मोटा नहीं है।
विज्ञापन

पार्षदों का कहना है कि इस घोटाले में शामिल विभागीय लोगों को बचाया जा रहा है। कूड़ा कलेक्शन के लिए हर घर से पैसे इकट्ठे करने के बाद उसे नगर निगम में जमा न करना गंभीर मसला है। लेकिन इसे हल्के में लिया जा रहा है। पार्षद इस मुद्दे पर सात सितंबर को होने जा रही बोर्ड की बैठक में जवाब मांगने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में नगर निगम की किराए पर दी जाने वाली दुकानों का भी मुद्दा उठेगा। कई दुकानदारों के दो दुकानें लेकर उन्हें कर लेने पर सवाल उठ रहे हैं। इन लोगों पर कार्रवाई की जाएगी या शुल्क लेकर मामला निपटाया जाएगा, इस पर भी निर्णय होगा। इसके अलावा रजऊ परसपुर स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की जमीन पर आवासीय कॉलोनी बनाने का भी प्रस्ताव आएगा। जल और गृहकर के लिए चल रहे जीआईएस सर्वे पर भी बात होगी। पार्षदों की ओर से भी प्रस्ताव दिए जा रहे हैं जो सोमवार को एजेंडे में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed