फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mumbai girl reaches lover's house, accused of eloping after marriage

Bareilly News: प्रेमी के घर पहुंची मुंबई की युवती, निकाह के बाद पीछा छुड़ाने का आरोप

Sat, 04 Nov 2023 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Mumbai girl reaches lover's house, accused of eloping after marriage
सीबीगंज। मुंबई में मजदूरी करने गए बरेली के युवक ने वहां की युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। निकाह कर दो माह तक दोनों साथ रहे। अब वह बहाने से घर चला आया। मुंबई से प्रेमी के घर पहुंची युवती ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मुंबई के भिवंडी की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि सीबीगंज के गांव महेशपुर निवासी युवक छह माह से मुंबई में रहकर कारचोबी का काम करता था। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर उनकी दोस्ती हो गई। युवक ने युवती को निकाह करने का झांसा दिया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे। युवती ने दबाव बनाया तो छह सितंबर को उसने वहीं पर निकाह कर लिया। निकाह के बाद मां की तबीयत खराब होने का बहाना कर चांद ने युवती से दो लाख रुपये मांगे। युवती ने अपने आभूषण गिरवी रखकर एक लाख रुपए जुटाए। 50 हजार रुपये उधार लेकर कुल डेढ़ लाख रुपये चांद को दे दिए।
विज्ञापन


घर आकर उसने युवती को फोन पर अपने शादीशुदा और दो बच्चों का पिता होने की जानकारी दी। कहा कि उसकी पत्नी मायके चली गई थी। अब वह वापस आ गई है। पिछली बातें भूल जाने की बात कहते हुए उसने युवती का नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। अपना नंबर भी बदल दिया। युवती उसकी तलाश करते हुए उसके घर महेशपुर पहुंची। तब पता लगा कि वह शादीशुदा नहीं है। इसके बाद सीबीगंज थाने पहुंचकर उसने तहरीर दी।निकाह के फोटो कर दिए डिलीट
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने बताया कि निकाह के दौरान खींचे गए फोटो उसके मोबाइल फोन में थे। युवक ने चुपचाप उसे डिलीट कर दिया। फिर भी जो फोटो उसकी सहेलियों के पास हैं, वह फोटो उसने पुलिस को दिए। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed