उड़ान में बारिश बनी बाधा: हवाई अड्डे के रनवे पर भरा पानी, बरेली से दिल्ली, मुंबई, जयपुर की उड़ान रद्द
बरेली में फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ गया। रविवार को सुबह मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद गरज चमक के साथ रिमझिम बारिश का सिलसिला दोपहर 12 बजे तक जारी रहा। मूसलाधार बारिश के कारण जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, वहीं खराब मौसम की वजह से हवाई सेवा भी प्रभावित हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से हवाई सफर की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया। रनवे पर पानी भरने से इंडिगो एअरलाइंस ने रविवार को दिल्ली, मुंबई और जयपुर से बरेली आने वाली उड़ानों को निरस्त कर दिया। इसकी वजह से यहां से भी इन शहरों के लिए उड़ान नहीं हो सकी।
बरेली से जयपुर के लिए सुबह 11:40 बजे, दिल्ली के लिए अपराह्न 2:30 बजे और मुंबई के लिए अपराह्न 2:45 बजे उड़ान होती है। बरेली में सुबह से ही मौसम बेहद खराब होने से दिल्ली, मुंबई और जयपुर से आने वाली उड़ानों को निरस्त कर दिया गया।
कंपनी ने दिया ये विकल्प
बताते हैं कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से एअरलाइंस को रनवे पर जलभराव के चलते विमान उतरने में दिक्कत होने की सूचना भेजी गई थी। इसके बाद सुबह सात बजे ही फ्लाइट निरस्त होने के मेसेज यात्रियों के पास पहुंच गए। उन्हें बुकिंग आगे की तिथि में बढ़ाने या फिर किराया वापसी का विकल्प दे दिया गया।