{"_id":"6506b25bcd5dcce106083255","slug":"mumbai-and-jaipur-flights-cancelled-due-to-bad-weather-in-bareilly-2023-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उड़ान में बारिश बनी बाधा: हवाई अड्डे के रनवे पर भरा पानी, बरेली से दिल्ली, मुंबई, जयपुर की उड़ान रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ान में बारिश बनी बाधा: हवाई अड्डे के रनवे पर भरा पानी, बरेली से दिल्ली, मुंबई, जयपुर की उड़ान रद्द
Sun, 17 Sep 2023 01:31 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:31 PM IST
सार
बरेली में फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ गया। रविवार को सुबह मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद गरज चमक के साथ रिमझिम बारिश का सिलसिला दोपहर 12 बजे तक जारी रहा। मूसलाधार बारिश के कारण जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, वहीं खराब मौसम की वजह से हवाई सेवा भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
इंडिगो की फ्लाइट
- फोटो : PTI
विस्तार
बरेली में रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से हवाई सफर की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया। रनवे पर पानी भरने से इंडिगो एअरलाइंस ने रविवार को दिल्ली, मुंबई और जयपुर से बरेली आने वाली उड़ानों को निरस्त कर दिया। इसकी वजह से यहां से भी इन शहरों के लिए उड़ान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
बरेली से जयपुर के लिए सुबह 11:40 बजे, दिल्ली के लिए अपराह्न 2:30 बजे और मुंबई के लिए अपराह्न 2:45 बजे उड़ान होती है। बरेली में सुबह से ही मौसम बेहद खराब होने से दिल्ली, मुंबई और जयपुर से आने वाली उड़ानों को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
कंपनी ने दिया ये विकल्प
बताते हैं कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से एअरलाइंस को रनवे पर जलभराव के चलते विमान उतरने में दिक्कत होने की सूचना भेजी गई थी। इसके बाद सुबह सात बजे ही फ्लाइट निरस्त होने के मेसेज यात्रियों के पास पहुंच गए। उन्हें बुकिंग आगे की तिथि में बढ़ाने या फिर किराया वापसी का विकल्प दे दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
दिल्ली की उड़ान को लेकर दोपहर 12 बजे तक असमंजस की स्थिति रही। इसके चलते कई यात्री एअरपोर्ट पहुंच गए थे। उड़ान रद्द होने पर उनको निराश होकर लौटना पड़ा।