{"_id":"66a6eac0900066ddb90be154","slug":"multipurpose-halls-will-be-built-in-temples-at-a-cost-of-rs-25-crore-bareilly-news-c-4-lko1018-448447-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 25 करोड़ की लागत से मंदिरों में बनेंगे बहुउद्देशीय हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 25 करोड़ की लागत से मंदिरों में बनेंगे बहुउद्देशीय हॉल
विज्ञापन
बरेली। पर्यटन विभाग 25 करोड़ रुपये की लागत से शहर के सातों नाथ मंदिरों के परिसर को विकसित करेगा। वहां बहुउद्देशीय हॉल बनाए जाएंगे। इसके लिए डीपीआर तैयार कराई जा रही है। इसके बाद काम शुरू कराया जाएगा।
नाथ कॉरिडोर के तहत सातों नाथ मंदिरों की कनेक्टिविटी बेहतर की जा रही है। शहर में चार प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। मंदिरों में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग को भी इसमें जोड़ा गया है। इसके लिए शासन ने 25 करोड़ रुपये का बजट दिया है। कार्यदायी संस्था के रूप में सीएंडडीएस को चुना गया है। मंदिरों में बड़े बहुउद्देशीय हॉल बनाए जाएंगे। इसमें बेंच व फसाड लाइटें लगाई जाएंगी। मंदिरों की दीवारों व रास्तों पर वॉल पेंटिंग होगी।
नाथ कॉरिडोर की सड़कों पर डमरू, त्रिशूल, नंदी आदि स्वरूपों का निर्माण कराया जाएगा। पर्यटन विभाग की मानें तो सातों नाथ मंदिरों का सुंदरीकरण कराया जाना है। मंदिरों के मूल निर्माण से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
बीडीए के आर्किटेक्ट तैयार कर रहे रिपोर्ट
नाथ कॉरिडोर का खाका तैयार करने वाले आर्किटेक्ट सुमित अग्रवाल की फर्म से ही मंदिरों में होने वाले कामों की डीपीआर तैयार कराई जा रही है। प्रवेश द्वारों को लेकर आर्किटेक्ट सुमित अग्रवाल पहले से ही खासे चर्चा में हैं। इसकी डिजाइन भी सुमित अग्रवाल की फर्म ने तैयार की है। इसके अलावा बीडीए की कई परियोजनाओं की डिजाइन भी इनकी फर्म ने ही तैयार किए हैं। संवाद
पर्यटन विभाग मंदिरों का जीर्णोद्धार नहीं करेगा, बल्कि परिसरों को पर्यटकों की सुविधाओं के लिहाज से विकसित किया जाएगा। बीडीए के आर्किटेक्ट से डीपीआर तैयार कराई जा रही है। इसके बाद काम शुरू कराया जाएगा। - ब्रजपाल सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी