फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Multiplication of numbers involved in trigonometry

Bareilly News: त्रिकोणमिति में उलझा अंकों का गुणा-गणित

Wed, 28 Feb 2024 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 28 Feb 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Multiplication of numbers involved in trigonometry
बरेली। हाईस्कूल के विद्यार्थियों का अंकों का गुणा-गणित मंगलवार को त्रिकोणमिति में उलझकर रह गया। गणित के प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय सवाल तो आसान रहे पर त्रिकोणमिति के सवालों ने विद्यार्थियों को बहुत परेशान किया। इस वजह से उनका समय प्रबंधन भी गड़बड़ा गया। वहीं, वाणिज्य व गृह विज्ञान विषय की परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरे की मुस्कान बता रही थी कि पेपर आसान रहा। बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल के विद्यार्थी संस्कृत और इंटरमीडिएट के विद्यार्थी अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बहुविकल्पीय सवालों से उम्मीद
पेपर थोड़ा कठिन था पर अच्छा हुआ है। बहुविकल्पीय प्रश्न आसान रहे। बाकी सवाल काफी उलझाने वाले थे। - कामरान
पेपर ठीक ही रहा। समय से हल हो सकता था लेकिन कई सवालों के उत्तर नहीं मिले, इस वजह से समय लग गया। - इमरान
पेपर अच्छा हुआ है। सवाल थोड़े कठिन थे, लेकिन समय से हल हो गया। बहुविकल्पीय प्रश्न सूत्रों पर आधारित थे। - इस्लाम
जितना आता था, उतना कर दिया है। पेपर आसान नहीं था, लेकिन ज्यादातर प्रश्न हल करने का प्रयास किया है। - अतुल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed