फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mule account opened, transactions worth Rs 30.65 crore done by creating fake firms

Bareilly News: म्यूल खाता खुलवाया, फर्जी फर्में बनाकर 30.65 करोड़ का लेन-देन

Tue, 06 Jan 2026 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Mule account opened, transactions worth Rs 30.65 crore done by creating fake firms
पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, हवाला कारोबार का शक
विज्ञापन

बरेली। दो बैंकों में म्यूल अकाउंट खुलवाकर और अलग-अलग नामों से फर्जी फर्में बनाकर 30.65 करोड़ रुपये के लेन-देन का भंड़ाफोड़ कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने रकम की हेराफेरी की बात स्वीकारी है। पुलिस कुल लेन-देन का आकलन कर रही है। म्यूल अकाउंट और सेल कंपनियों के जरिये हवाला कारोबार का शक है। इस दिशा में जांच की जा रही है।
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने सोमवार को बताया कि भुता थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी शब्बू ने थाने में शिकायत की थी कि उसके गांव के शाहिद और बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कांकर टोला सुनारों वाली गली निवासी अमित गुप्ता ने उसके नाम पर बैंक खाते खुलवाए हैं। जांच में पता चला कि एचडीएफसी व पंजाब एंड सिंध बैंक में सेल कंपनियों के नाम से म्यूल अकाउंट खुलवाए गए हैं। सत्य साहब ट्रेडर्स नामक फर्म के खाते से एक साल में 30.65 करोड़ का लेन-देन किया गया। महावीर ट्रेडिंग कंपनी, महाकाल ट्रेडर्स, सुमित ट्रेडर्स नाम से फर्म बनाकर इनके खातों से भी करोड़ों रुपये का लेन-देन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक एक कंपनी के नाम से हुए लेन-देन का लेखा-जोखा जुटाया जा चुका है। अन्य कंपनियों और फर्मों के नाम पर हुए लेन-देन की जांच की जा रही है। लेन-देन हवाला कारोबार से जुड़ा होने का शक है। पुलिस इस संबंध में भी जांच कर रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उनको जेल भेज दिया गया। जांच के दौरान आरोपियों की रिमांड मांगी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह किया खेल
अमित गुप्ता ने पुलिस को बताया कि शाहिद ने अपने गांव के शब्बू से उसकी मुलाकात कराई थी। उसने शब्बू से उसका आधार कार्ड व पैन कार्ड ले लिया। इसके बाद कूटरचित अन्य दस्तावेज तैयार कर दो बैंकों में म्यूल खाते खुलवाए। खातों का पूरा विवरण, पासबुक, चेक बुक, यूपीआई, डेबिट कार्ड आदि अपने पास रख लिया। इसके बाद इन खातों से लेन-देन किया गया। चेक बुक पर शब्बू के हस्ताक्षर पहले ही करा लिए थे।

जानिए, क्या है म्यूल अकाउंट और सेल कंपनी
म्यूल अकाउंट ऐसा बैंक खाता होता है, जिसके बारे में उस व्यक्ति को नहीं पता होता कि उसके नाम से बैंक में खाता चल रहा है और उससे लेन-देन हो रहा है। इस तरह के खाते साइबर ठगी, हवाला कारोबार और अवैध लेन-देन के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इसी तरह से सेल कंपनी या फर्म होती है। यह कंपनी कोई कारोबार नहीं करती। कंपनी सिर्फ कागजों पर होती है और उसके नाम से करोड़ों रुपये की हेराफेरी कर ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed