{"_id":"5a7b17724f1c1b2a788b476e","slug":"mp-writes-letter-for-stopage-of-triveni","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिवेणी एक्सप्रेस के स्टापेज के लिए सांसद ने लिखे पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिवेणी एक्सप्रेस के स्टापेज के लिए सांसद ने लिखे पत्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 07 Feb 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली से शक्तिनगर सिंगरौली जाने वाली 14369-14370 त्रिवेणी एक्सप्रेस के बिलपुर में स्थायी स्टापेज की मांग का आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भी समर्थन किया है।
सांसद ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी और उत्तर रेलवे मुरादाबाद डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक अजय कुमार सिंघल को लिखे अलग-अलग पत्रों में त्रिवेणी एक्सप्रेस का बिलपुर में स्थायी स्टापेज करने को कहा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि त्रिवेणी एक्सप्रेस बरेली और लखनऊ की ओर दोपहर बारह बजे के बाद गुजरती है। उस समय बिलपुर से दोनों दिशाओं की ओर जाने वाले इसके अलावा कोई दूसरी ट्रेन नहीं है, इसलिए इस ट्रेन का बिलपुर में स्थायी ठहराव जरूरी है। यहां बता दें कि क्षेत्रीय जनता की मांग पर त्रिवेणी एक्सप्रेस का स्टापेज 27 दिन पहले रेलवे ने बिलपुर में किया था। इससे बिलपुर रेलवे स्टेशन की टिकटों से होने वाली आय में एक लाख रुपये से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। बढ़ी आमदनी ट्रेन की आवश्यकता व उपयोगिता को दिखाता है। सांसद ने पत्र उनसे मिलने गए भाजपा युवा इकाई के वैभव पांडे, अजय गिहार, पंकज अग्रवाल, नईम अख्तर, महावीर गुप्ता और डा. प्रमोद आदि के आग्रह पर भेजे हैं।