सांसद वरुण गांधी बोले: मेरे परिवार ने देश के लिए अपना खून दिया है, मैंने हमेशा जनहित में आवाज उठाई
पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने बहेड़ी क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंवाद किया। वह बुधवार को भी कई गांवों में जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि मेरे परिवार ने देश के लिए अपना खून बहाया है। मेरा सपना है कि देश मजबूत बने। राष्ट्र की मजबूती के लिए मैं हमेशा आवाज बुलंद करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि विरोधी भी मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकते।
सांसद वरुण गांधी मंगलवार को बहेड़ी क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों का समस्याओं को सुना। संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद कई गांवों में जनसंवाद कार्यों को संबोधित किया।
भाजपा सांसद ने अकबराबाद, बिहारीपुर, कुलुआडांडा, रम्पुरा, मितापुर, ऐठपुरा, जसाईनागर, खगाईनागर, देवीनवादा, संतोष गौटिया वाहांपुर, पिदारी आशोक नदेली, भुड़िया कॉलोनी, सिली कॉलोनी, फरिदिया मनकरा, सिली जागीर, उतरसिया महोली का दौरा कर जनसंवाद किया।
रिछौली फार्म में करेंगे रात्रि विश्राम
वरुण गांधी ने भुड़िया कॉलोनी में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने कभी किसी की आलोचना नहीं की। हमेशा लोगों के हित में आवाज उठाई। वही किया जो एक सच्चे जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी होती है। सांसद रिछौली फार्म में सरदार जैल सिंह के यहां रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार की सुबह डंडिया फार्म में सभा को संबोधित कर दौरे की शुरुआत करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.