फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MP Dimple Yadav birthday SP leader message written by his blood in Bareilly

UP News: सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर सपा नेता खून से लिखा- संविधान ज़िंदाबाद, पीडीए ज़िंदाबाद

Wed, 15 Jan 2025 10:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Jan 2025 10:37 PM IST
सार

सपा सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन बरेली में सपा नेताओं ने नारी सशक्तिकरण संविधान दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर सपा नेता संजीव सक्सेना ने अपने खून से संदेश भी लिखा। 

विज्ञापन
MP Dimple Yadav birthday SP leader message written by his blood in Bareilly
अपने खून से संदेश लिखते सपा नेता संजीव सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने मैनपुरी की सपा सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया। महिला सशक्तिकरण की प्रतीक के रूप में सांसद का जन्मदिन जरूरतमंदों को कंबल और भोजन वितरण कर मनाया गया। इस बीच कार्यकर्ताओं ने केक भी काटा। सपा पदाधिकारी संजीव सक्सेना ने सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर खून से संदेश लिखा।

विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप की मौजूदगी में प्रभा टॉकीज के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे। इस बीच कार्यकर्ताओं ने केक भी काटा। बिथरी चैनपुर विधानसभा के ग्राम अभयपुर में सुनीता पाल ने विधायक अताउर रहमान की मौजूदगी में केक काटा। 
विज्ञापन


UP School Closed: इन जिलों में आठवीं तक के स्कूल बंद, भीषण सर्दी के चलते डीएम ने बढ़ाईं छुट्टियां
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा की प्रदेश कार्यकारणी में विशेष आमंत्रित सदस्य संजीव कुमार सक्सेना ने सपा सांसद के जन्मदिन पर अपने खून से 47 बार संविधान ज़िंदाबाद, पीडीए ज़िंदाबाद लिखा। उनके साथ सपा के ज़िला उपाध्यक्ष हैदर अली आदि मौजूद रहे।



जिला अस्पताल में भी सपा की महिला इकाई ने मरीजों के तीमारदारों की सेवा की और चाय, खाना और खीर का वितरित किया। जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, जिला महासचिव डॉ. दीक्षा सक्सेना, समर्पण संस्था के अध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल, समाजसेवी सौरभ खन्ना शामिल रहे।

शोक में काटा केक, रही चर्चा
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव के पिछले दिनों निधन की वजह से शोक के चलते लखनऊ व अन्य कई जगहों पर डिंपल यादव का जन्मदिन नहीं मनाया गया था। इसके बाद भी बरेली में केक काट जन्मदिन मनाए जाने पर चर्चा बनी रही। जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप का कहना है कि जन्मदिन सादगी से मनाया गया। इस बीच जरूरतमंदों को खाना और कंबल बांटे गए। कुछ कार्यकर्ता जोश में केक ले आए होंगे जोकि काट दिया गया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed