{"_id":"6710855a60207c75f50cb3a7","slug":"moving-car-caught-fire-on-lal-darwaza-overbridge-in-bareilly-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लाल फाटक पुल पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा व्यापारी का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लाल फाटक पुल पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा व्यापारी का परिवार
Thu, 17 Oct 2024 09:03 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 17 Oct 2024 09:03 AM IST
सार
बरेली के लाल फाटक पुल पर बुधवार रात व्यापारी की चलती कार में अचानक आग लग गई। इससे व्यापारी का परिवार बाल-बाल बचा। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते ही बाहर निकल गए थे।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के लाल फाटक पुल पर बड़ा हादसा टल गया। बुधवार रात पुल पर चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे सड़क पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि कार में सवार शहर निवासी मोबाइल व्यापारी का परिवार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सौ फुटा रोड पर रहने वाले गौरव शर्मा की बटलर प्लाजा में मोबाइल की दुकान है। रात साढ़े दस बजे वह परिवार की महिलाओं व बच्चों के साथ कांधरपुर के पास एक बरातघर में आयोजित समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
तभी अचानक कार के इंजन से लपटें उठने लगीं। यह देख गौरव ने तुरंत कार रोक दी। गौरव व उनका परिवार आननफानन कार से निकल गया। सूचना पर कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार व पुलिसकर्मी पहुंच गए। दमकल टीम ने आकर आग बुझा ली।
विज्ञापन