फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Move forward by learning from the life of Birsa Munda

Bareilly News: बिरसा मुंडा के जीवन से सीख लेकर बढ़े आगे

Sat, 16 Nov 2024 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Move forward by learning from the life of Birsa Munda
कॉलेज में विद्या​र्थियों को व्याख्यान देते प्रवक्ता। स्रोत: ​शिक्षक
मीरगंज। बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एसके सिंह ने की। उन्होंने बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के प्रति योगदान पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्राचार्य ने कहा कि बिरसा मुंडा न केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि उन्होंने आदिवासी समाज को जागरूक कर उन्हें उनके अधिकारों के लिए संगठित किया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर युवा अपने समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझ सकते हैं। कार्यक्रम में डॉ. रत्नाकर दूबे ने भी अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन त्याग, संघर्ष और आदर्शों का प्रतीक है।इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, प्रोफेसर विजय बहादुर सिंह, केपी सिंह, खानी वीरेंद्र कुमार शर्मा आदि रहे। विद्यार्थियों ने बिरसा मुंडा के विचारों और उनके योगदान को आत्मसात करने की शपथ ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed