Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mourned by placing Tajiya in front of the temple

Bareilly News: मंदिर के सामने ताजिया रखकर किया मातम

Thu, 29 Aug 2024 06:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Mourned by placing Tajiya in front of the temple
नवाबगंज। गांव के मंदिर के सामने ताजिया रखकर ताजियेदारों ने मातम किया। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। ग्रामीणों का आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने गांव में नई परंपरा डाल दी है, जिससे नाराज ग्रामीणों ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खतौआ गांव में मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस निकल रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के मंदिर के पास दूसरे समुदाय के लोगों ने ताजिया रखकर मातम किया, जबकि मंदिर के रास्ते से कभी भी ताजिया का जुलूस नहीं निकला है। उन्होंने गांव में नई परंपरा डालने का कार्य किया है। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। बुधवार को गांव के मनोज दिवाकर, बबलू, सर्वेश कुमार, कृष्णपाल, विपिन कुमार, हरीशंकर, दिनेश आदि ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed