फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Motorboat reached Mirganj area by flowing in Ramganga river

Bareilly News: रामगंगा नदी में बहकर मीरगंज क्षेत्र में पहुंची मोटरबोट, देखकर ग्रामीण रह गए हैरान

Sat, 16 Aug 2025 02:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Aug 2025 02:29 PM IST
सार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में रामगंगा नदी उफान पर बह रही है। इसमें शुक्रवार को एक मोटरबोट बहकर गांव गोरा लोकनाथपुर के करीब पहुंच गई, जिसे देखकर ग्रामीण दंग रह गए।  

विज्ञापन
Motorboat reached Mirganj area by flowing in Ramganga river
मोटरबोट को निकालते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में गांव गोरा लोकनाथपुर के करीब शुक्रवार दोपहर रामगंगा के किनारे एक मोटरबोट फंसी मिली। मोटरबोट को देख ग्रामीण हैरान रह गए। ग्रामीणों ने मोटरबोट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो वायरल हो गया। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने मोटरबोट को किनारे लाने का प्रयास किया और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थाना मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। तब पता लगा कि मोटरबोट गोरा लोकनाथपुर के करीब कैसे पहुंची। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह ने बताया कि यह मोटरबोट पुष्पेंद्र कुमार निवासी शिवपुरी, सिरौली की है। पुष्पेंद्र ने कुछ दिन पहले अपनी मोटरबोट गुम होने की सूचना दी थी। पुलिस ने बताया कि रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मोटरबोट बहकर सिरौली से मीरगंज के गोरा लोकनाथपुर तक पहुंच गई। पुलिस ने मोटरबोट उसके मालिक को सौंप दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed