{"_id":"665667d83401bfb10b0517c4","slug":"motocyclist-died-after-hitting-a-truck-baheri-news-c-124-1-sbly1010-102165-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Wed, 29 May 2024 04:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 29 May 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
शेरगढ़। शाही-शेरगढ़ मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
थाना बहेड़ी के गांव अहमद नगर गौंटिया इटौआ निवासी हरीशंकर (22) बाइक से शेरगढ़ आ रहे थे। मवई काजियान गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रक के पहियों में बाइक फंसने से वह करीब 10 मीटर तक घिसटते हुए चले गए। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक रोका।
रुकते ही वह कूदकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस हरीशंकर को लेकर शेरगढ़ सीएचसी पहुंची। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, हेलमेट न पहना होने की वजह से उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
दवा लेने जा रही महिला की हादसे में मौत
भमोरा। पति के साथ बच्चे की दवा लेने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने ई-रिक्शा व बाइक को कब्जे में लिया है।
चंदौआ गांव निवासी मूर्ति देवी (27) मंगलवार सुबह पति दयाराम के साथ बेटे आदित्य को दवा दिलवाने के लिए ई-रिक्शा में बैठकर देवचरा आ रही थी। कस्बे में सुनारों वाली गली में पीछे से आई बाइक ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में मूर्ति देवी की मौत हो गई।
उनके परिवार में पति के अलावा चार वर्षीय बेटी रिया व एक साल का बेटा आदित्य है। संवाद