फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mother Shailputri was worshiped by establishing Ghat in every house

Bareilly News: घर-घर में घट स्थापना कर हुई मां शैलपुत्री की पूजा

Mon, 31 Mar 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mother Shailputri was worshiped by establishing Ghat in every house
आंवला। नवरात्र पर हवन करती महिलाएं-संवाद
मीरगंज/आंवला/फतेहगंज पश्चिमी। नवरात्र के प्रथम दिन मंदिरों को सजाया गया। घर-घर में घट स्थापना कर विधि-विधान से मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने शाम को मंदिरों में जाकर देवी मां के छंद गाकर भक्तिमय माहौल कर दिया।
विज्ञापन

मीरगंज कस्बे सहित देहात क्षेत्र के सभी गांवों में पूजा-अर्चना की गई। फतेहगंज पश्चिमी कस्बा और ग्रामीण अंचल के मंदिरों को सजाकर और घर-घर में मां दुर्गा की स्थापना की गई। कई जगह ब्रह्मांड रूपी कलश स्थापित करके और अखंड ज्योति जलाई गई। भक्तों ने सामूहिक पूजा करके विश्व की सलामती के लिए यज्ञ का आयोजन कर आहूति डाली। कस्बा के बगिया वाले मंदिर पर अमन सिंह के अगुवाई में तमाम भक्तों ने ज्वाला देवी मंदिर से जोत लाकर स्थापित की। वहीं, नई बस्ती के मंदिर में भी सूरज राठौर की अगुवाई में जोत स्थापित की गई।
विज्ञापन

आंवला में सुबह से ही मंदिरों में मां की पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। सिद्धस्थली पुरैना धाम मंदिर, टेड़ेश्वर मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ महाराजपुरम व पुरैना ढाल, भूपालेश्वर मंदिर शास्त्री गली, काली मंदिर खेडा सहित सभी मंदिरों पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन व देवी के छंद गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पूर्णागिरी धाम को पैदल जत्था रवाना

नवाबगंज। नवरात्र के पहले दिन ही कस्बे के मोहल्ला बहोरनगला से सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था पूर्णागिरी के लिए पैदल ही रवाना हो गया। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. आशुतोष गंगवार व पूर्व जिला पंचायत सदस्य लेखराज गंगवार ने झंडी दिखाकर जत्था को रवाना किया। इस मौके पर सभासद गोविंद कुमार, विजय दिवाकर आदि रहे। संवाद
--
मंदिरों में गूंजे माता रानी के जयकारे

फतेहगंज पूर्वी/शीशगढ़। चैत्र नवरात्र के शुरू होते ही कस्बे से लेकर देहात क्षेत्रों तक मंदिरों में माता रानी के जयकरे गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने मंदिरों से लेकर घरों में माता रानी की आराधना की। फतेहगंज पूर्वी में पंडित उमेश चंद्र शास्त्री ने बताया कि नौ दिनों तक माता के नव रूपों की पूजा-अर्चना करने से सभी संकट दूर होते हैं। शीशगढ़ में माता की पूजा कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। संवाद

--

मां की दर्शन को मंदिरों में उमड़े भक्त
सिरौली/बहेड़ी। नवरात्र के प्रथम दिन माता की दर्शन को भक्त उमड़े। श्रद्धालुओं ने नारियल, बतासे, सुपारी, लौंग चढ़ाकर देवी मां की पूजा की। दोपहर बाद महिलाओं ने देवी माता के भजन गाए। बहेड़ी में भी श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed