फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mother Purnagiri devotees hope to get easy

मां पूर्णागिरी के भक्तों की राह जल्द आसान होने की उम्मीद

Fri, 22 Dec 2017 01:52 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 22 Dec 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
सबकुछ ठीकठाक रहा तो मां पूर्णागिरी के भक्तों की राह जल्द ही आसान हो जाएगी। बसों में धक्के खाने के बजाय वे ट्रेन में आराम से दर्शन करने टनकपुर तक पहुंचेंगे। मझोला से टनकपुर तक का रेलवे ट्रैक ब्रॉडगेज में कन्वर्ट होने के बाद बृहस्पतिवार को उस पर 105 किमी की गति से इंजन दौड़ाया गया। रेलवे अधिकारियों ने इस स्पीड ट्रायल के सफल रहने का दावा किया है। अब केंद्रीय संरक्षा आयुक्त के 29 और 30 दिसंबर को प्रस्तावित निरीक्षण के बाद इस ट्रैक पर यात्री गाड़ी दौड़ाई जाएगी। बताया जा रहा है कि जनवरी के पहले सप्ताह में यात्री गाड़ी के ट्रायल की संभावना है। 
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल कार्यालय के मुताबिक बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे इंजन मझोला से चला था। इस दौरान इसे 80 से 105 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया। मझोला से टनकपुर की दूरी सवा घंटे में पूरी करते हुए इंजन 12:15 बजे टनकपुर पहुंच गया। इसके बाद वापसी में इंजन 100 से 105 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अपराह्न दो बजे मझोला पहुंचा। इस दौरान इंजन में उप मुख्य सिग्नल इंजीनियर जेपी शर्मा, सीनियर सेक्शन रेलपथ निरीक्षक रियाज अहमद और यातायात निरीक्षक संजीव अग्रवाल मौजूद रहे। इंजन लोको पायलट महेंद्र सिंह और असिस्टेंट लोको पायलट रामकृष्ण ने चलाया। 
विज्ञापन


सीआरएस निरीक्षण के बाद चलेंगी पैसेंजर गाड़ियां 
अधिकारियों के मुताबिक, सीआरएस निरीक्षण के बाद पहले टनकपुर से पीलीभीत, बरेली और कासगंज तक पैसेंजर गाड़ियां संचालित होंगी। भोजीपुरा-पीलीभीत तक करीब 39 किमी लंबे ट्रैक, पीलीभीत से मझोला तक 25 किमी लंबे ट्रैक को ब्रॉडगेज करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। अब मझोला से टनकपुर तक 35 किलोमीटर लंबे ट्रैक के ब्राडगेज होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद बरेली के यात्रियों को टनकपुर तक सीधे जाने में आसानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed