{"_id":"63e3b75ef89d07dadc0d04b0","slug":"mother-daughter-sold-others-land-by-forgery-report-filed-bareilly-news-c-4-1-57101-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फर्जीवाड़ा कर मां-बेटी ने बेच दी दूसरे की जमीन, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फर्जीवाड़ा कर मां-बेटी ने बेच दी दूसरे की जमीन, रिपोर्ट दर्ज
Wed, 08 Feb 2023 08:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मां-बेटी ने फर्जीवाड़ा कर दूसरे की जमीन बेच दी। इसके बाद कोर्ट में वाद भी दायर कर दिया। फर्जीवाड़ा का खुलासा होने के बाद मां-बेटी के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
उत्तराखंड के देहरादून की किरन जौहर के पति की मौत 1988 में दुर्घटना में हो गई थी। उनके पति के नाम बरेली के महेशपुरा ठाकुरान में जमीन थी। पति की मौत के बाद उन्होंने क्लेम के लिए याचिका दायर की थी। याचिका की पैरवी के लिए मुख्त्यारनामा नया गांव नजीबाबाद रोड पौड़ी उत्तराखंड के सुभाष चंद्र के हक में किया था। बाद में सुभाष चंद्र की भी मौत हो गई। आरोप है कि फर्जी हस्ताक्षर और अभिलेेखों के जरिये सुभाष चंद्र की पत्नी मीरू फूल और बेटी समाहिता फूल ने उनके पति के नाम की जमीन बेच दी। फर्जी हस्ताक्षर के जरिये कोर्ट में कई वाद भी दायर कर दिए। किरन जौहर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद