फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mother and son killed in bareilly

Bareilly News: नर्सरी संचालक मां-बेटे की हत्या से सनसनी, सिर पर वजनदार वस्तु से किया गया प्रहार

Sat, 27 Jan 2024 12:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Jan 2024 12:35 AM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। किसी ने नर्सरी संचालक मां-बेटे की हत्या कर दी। दोनों के सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार किया गया। दोनों के शव नर्सरी में पड़े मिले। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
mother and son killed in bareilly
परिजनों से पूछताछ करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र में बड़ा बाईपास किनारे लालपुर गांव के पास प्राइवेट नर्सरी के संचालक मां-बेटे की सिर में वजनदार चीज मारकर हत्या कर दी गई। महिला की बेटी का रिश्ता टूटने की रंजिश में हत्या का आरोप है। महिला के पति ने उसी लड़के पर रिपोर्ट कराई है, जिससे शादी की बात चली थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की है। 
विज्ञापन


डोहरा गांव निवासी मीना देवी (44) और बेटे नेत्रपाल (20) ने छह महीने पहले लालपुर में सुरेश के प्लॉट में बनी उनकी त्रिदेव नर्सरी की देखभाल का काम शुरू किया था। शुक्रवार रात करीब दस बजे कोई ग्रामीण नर्सरी पर पहुंचा तो उसने कोठरी के बाहरी हिस्से में नेत्रपाल का शव पड़ा देखा। पास में ही उसकी मां मीना देवी का शव पड़ा था। दोनों के सिर पर जख्म थे जिनसे खून निकल रहा था। लग रहा था कि सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। ग्रामीण की सूचना पर मीना के पति भूपराम मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद ही इज्जत नगर थाने से पुलिस मौके पर आ गई। आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह, एसएसपी सुशील घुले, एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ थर्ड अनीता चौहान के साथ ही एसओजी और सर्विलांस टीम पहुंच गई। जांच में नर्सरी से कमाई की रकम और महिला के जेवर भी सुरक्षित मिले। इससे साफ हो गया कि हत्या के इरादे से ही धावा बोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी का रिश्ता तोड़ने के बाद से मिल रही थी धमकी
नेत्रपाल के पिता भूपराम ने रिपोर्ट में जिक्र किया कि उनके दो बेटे और चार बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी की शादी कुछ दिन पहले मीरगंज के गांव मसीहाबाद में संजीव से तय की थी। कुछ दिन पहले ही किसी ने मोबाइल पर एक मेसेज भेजा जिससे पता लगा कि संजीव का चाल चलन ठीक नहीं है। उन्होंने हाल ही में रिश्ता तोड़ दिया था। इससे लड़के वालों ने नाराजगी जताई थी और संजीव उसके घरवाले जबरन शादी करने पर तुले थे व धमकी देते थे। उन लोगों को देखने की धमकी दी थी। उन्होंने एसएसपी के सामने दावा किया कि इन्हीं लोगों ने हत्या की होगी। पुलिस ने संजीव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। रात में ही पुलिस ने दबिश दी, कुछ लोगों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि परिवार ने जो शक जताया है उसके मुताबिक रिश्ता तोड़ने की वजह से हत्या का मामला लग रहा है। महिला के पति ने युवक को नामजद कर रिपोर्ट कराई है। पुलिस के साथ एसओजी को भी खुलासे में लगाया है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed