फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mother and daughter living on rent accused of theft

Bareilly News: किराये पर रह रहीं मां-बेटी पर चोरी का आरोप

Tue, 29 Jul 2025 03:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 03:39 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter living on rent accused of theft
फरीदपुर। कस्बे के बीसलपुर रोड स्थित एक मोहल्ले में मकान में किराये पर रह रहीं मां-बेटी पर मकान मालिक ने चोरी का आरोप लगाते हुए सबके सामने बेइज्जत किया और तलाशी लेने के लिए पहने हुए कपड़े उतारने को कहा। पीड़ित परिवार ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह और उसकी छोटी बहन प्राइवेट नौकरी करने के साथ अपनी पढ़ाई भी करती हैं। वह बीसलपुर रोड पर स्थित एक मोहल्ले में किराये के मकान में दूसरी मंजिल पर रहती है। नीचे उसके मकान मालिक परिवार सहित रहते हैं। उनमें आपस में आए दिन झगड़ा होता रहता है। झगड़े के चलते मकान मालिक के बेटे की पत्नी मायके चली गई। उसका गृहस्थी का सामान 15 दिन पूर्व चोरी चला गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे मकान मालिक ने उसकी छोटी बहन और मां को दरवाजे के बाहर गली में रोक लिया और उनकी तलाशी लेने लगे। सभी मोहल्ले वालों के सामने मकान मालिक ने अपमानित करते हुए पहने कपड़े उतारवाने का प्रयास किया। पीड़िता ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed