{"_id":"663d6e4fe17b98b1ab073174","slug":"mother-and-daughter-die-after-being-hit-by-container-bareilly-news-c-396-1-bas1001-62-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कंटेनर की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कंटेनर की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत
विज्ञापन
हादसे में तीसरे घायल बच्चे की हालत बनी हुई है गंभीर, सीएचसी से किया गया जिला अस्पताल रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
अलीगंज।
महोलिया के पास सिरौली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला और एक बच्ची की मौत हो गई। इस हादसे में तीसरे घायल को सीएचसी से बरेली जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सिरौली की ओर से आ रहे कैंटर (यूपी 21 बीएन 2963) ने बाइक सवारों को पीछे से रौंद दिया। इस हादसे में थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव बल्लिया निवासी मोरकली पत्नी धर्मवीर (38), उनके दो मासूम बच्चे कनिष्का (2) व जीतू (4) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने मोरकली को मृत घोषित कर दिया। कनिष्का और जीतू को गंभीर हालत में देख जिला अस्पताल भेजा गया है। इस दौरान रास्ते में कनिष्का ने दम तोड़ दिया।
शादी समारोह में जा रहे थे सभी
मोरकली अपने बच्चों के साथ गोरा लोकनाथपुर पुल के रास्ते किसी वाहन से गौरी शंकर गुलड़िया तक आई थीं। यहां पर उन्हें उनके मामा थाना आंवला के गांव लक्षिमपुर निवासी गोविंदराम ने बच्चों सहित अपनी बाइक पर बैठा लिया और एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए थाना अलीगंज के गांव अमरोली के लिए चल दिए। यह लोग महोलिया के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आ गए। हादसे के बाद कंटेनर लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। चालक व वाहन थाने ले आई।