फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Most complaints as soon as he took chargeCall for list of departments and areas having

Bareilly News: चार्ज संभालते ही सर्वाधिक शिकायतों वाले विभागों और क्षेत्रों की सूची तलब

Wed, 04 Oct 2023 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 04 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Most complaints as soon as he took chargeCall for list of departments and areas having
बरेली। नवागत डीएम रविंद्र कुमार ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों को नियमित जनसमस्या सुनकर मौके पर समाधान के प्रयास को कहा। उन विभागों, गांवों या शहरी क्षेत्र की सूची मांगी, जहां की सर्वाधिक शिकायत होती हैं। उन्होंने कलक्ट्रेट के कार्यालयों का निरीक्षण अभिलेख दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने प्रशासनिक कार्यालय, राजस्व अभिलेखागार, सामान्य अभिलेखागार, फौजदारी अभिलेखागार, शस्त्र अभिलेख, आईजीआरएस, एकीकृत कमांड सेंटर, जिला निर्वाचन कार्यालय, विशेष भूमि अध्याप्ति कार्यालय, जिला संग्रह कार्यालय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि समेत अन्य दफ्तरों का जायजा लिया। एडीएम प्रशासन को अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के लिए कहा।
विज्ञापन


एडीएम सिटी को एकीकृत कोविड कमांड सेंटर से सीएचसी, पीएचसी का फीडबैक लेेने के निर्देश दिए। एडीईओ को नए मतदाता वोटरों को बढ़ाने, प्रत्येक मतदाता का डाटा सत्यापित कराने को कहा। फिर कोषागार पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की मंशा के अनुसार होंगे विकास कार्य
डीएम रविंद्र कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्य कराने की बात कही। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर जोर दिया। अधिकारियों को सुबह 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई करने को कहा। सीयूजी नंबर उठाने, आईजीआरएस रैंकिंग सुधारने आदि निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ जग प्रवेश, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एडीएम प्रशासन दिनेश, एडीएम एफआर संतोष बहादुर, सिटी मजिस्ट्रेट रेनू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed