फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mosquito attacks increased, one dengue patient and 17 malaria patients found

Bareilly News: मच्छरों का हमला बढ़ा, डेंगू का एक, मलेरिया के 17 मरीज मिले

Sun, 07 Sep 2025 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Mosquito attacks increased, one dengue patient and 17 malaria patients found
बरेली। रोकथाम के बावजूद मच्छरों का हमला बढ़ता जा रहा है। शनिवार को बुखार पीड़ित महिला के डेंगू पॉजिटिव मिलने की रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट हुई। वहीं, बुखार की चपेट में रहे 17 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई। अफसरों ने लोगों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार विश्वनाथपुरम निवासी 60 वर्षीय महिला को करीब सप्ताह भर से बुखार हो रहा था। दवाओं से हालत में सुधार न होने और संदिग्ध लक्षण मिलने पर शुक्रवार को डेंगू, मलेरिया की जांच कराई। एलाइजा जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर डेंगू की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संबंधित क्षेत्र में पहुंचकर फाॅगिंग, स्प्रे, सर्वे समेत अन्य कार्रवाई की। जिला मलेरिया अधिकारी ने कहा कि सभी जरूरी कवायद की जा चुकी है। महिला घर पर ही है और अभी हालत गंभीर जैसी स्थिति नहीं है। परिजन उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर, शनिवार को सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचे बुखार के करीब एक हजार से ज्यादा मरीजों में से 17 मलेरिया की चपेट में मिले। जिले में अब तक डेंगू के आठ, मलेरिया के 1656 मरीज मिल चुके हैं। इसके सापेक्ष करीब 13 सौ मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed