फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dengue ward set up in three hundred bed hospital bareilly

मच्छरों का बढ़ा हमला: बरेली के जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड के सभी बेड फुल, अब तक 95 मरीज मिले

Thu, 21 Sep 2023 02:24 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 21 Sep 2023 02:24 PM IST
सार

बरेली में बुधवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिलने के बाद संख्या 95 पहुंच गई। जिला अस्पताल का डेंगू वार्ड फुल हो गया है। मरीज और बढ़ने की आशंका के चलते तीन सौ बेड अस्पताल में भी 20 बेड का वार्ड बनाया गया है। 

विज्ञापन
dengue ward set up in three hundred bed hospital bareilly
जिला अस्पताल का डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मलेरिया और डेंगू के मरीज हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। हालत यह है कि जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड के सभी बेड फुल हो गए हैं। लिहाजा, बढ़ते मरीजों को भर्ती करने के लिए तीन सौ बेड अस्पताल में भी डेंगू वार्ड बनाया गया है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में बुखार के गंभीर मरीजों को इलाज के लिए पहले इमरजेंसी वार्ड में रखा जाता है। फिर रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें डेंगू-मलेरिया वार्ड में शिफ्ट कर रहे हैं। मंगलवार की देर रात तक डेंगू के छह नए मरीज मिलने के बाद संख्या 92 जा पहुंची। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में दरिंदगी: गन्ने के खेत से आ रही थी चीखने की आवाज, इस हाल में मिली युवती; लोगों ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बुधवार को तीन नए मरीज मिलने के बाद तादाद 95 पहुंच गई। 24 घंटे में नौ मरीज मिलने के बाद अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बनाए गए 12 बेड के नए वार्ड में अब एक भी बेड खाली नहीं है। जिन मरीजों की प्लेटलेट्स काउंट और बुखार सामान्य स्तर पर पहुंच गया, उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया और उनकी जगह नए मरीज भर्ती किए गए।

एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि वायरल बीमारियों के कई मरीज के साथ उल्टी, दस्त, डायरिया आदि के रोगी बढ़े हैं।  इमरजेंसी वार्ड में बेड खाली होने के बावजूद डेंगू, मलेरिया के पॉजिटिव मरीज भर्ती नहीं किए जा सकते। जरूरत पड़ने पर बेड बढ़ाए जा सकते हैं।

पहले पर्चे बने फिर बनाई गई आभा आईडी

सिटी मजिस्ट्रेट रेनू सिंह के निरीक्षण के बाद बुधवार को जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं। पर्चा काउंटर पर मरीजों के पर्चे बनवाने के लिए सभी काउंटर खुले। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा आईडी) पर पंजीकरण के लिए अलग से स्टाफ तैनात रहा। पूर्व में आभा आईडी से पंजीकृत रहे लोगों ने ऑनलाइन पर्चे भी बनाए। जो लोग स्वयं आईडी बनवाने पहुंच रहे थे, उन्हीं को प्रक्रिया की जानकारी देते हुए टीम नजर आई।

एक नजर में मरीजों के आंकड़े 

  • 3,971 एनएस-1 कार्ड टेस्ट में 96 पॉजिटिव
  • 3,446 एलाइजा टेस्ट में 95 डेंगू पॉजिटिव
  • 1.53 लाख घरों का डीबीसी ने किया सर्वे
  • 3,037 घर, 6,112 कंटेनर में मिले लार्वा
  • 12 वार्ड शहरी, 11 ब्लॉक में मिले हैं मरीज
  • 40 मरीज शहरी, गांवों के 55 मरीज चपेट में 

स्टाफ की लगाई ड्यूटी

शहर समेत ग्रामीण इलाकों में अब डेंगू के मरीज बढ़ने की आशंका के चलते तीन सौ बेड अस्पताल में भी 20 बेड का वार्ड बनाया गया है। इसके लिए स्टाफ की भी तैनाती कर दी गई है। सीएमएस एसीएमओ डॉ. भानु प्रकाश के मुताबिक अस्पताल में डेंगू, मलेरिया, टायफाइड जांच की सुविधाएं हैं। स्टाफ का डयूटी चार्ट बन चुका है। अगर कोई मरीज भर्ती होगा तो रात्रिकालीन स्टाफ की भी तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed