फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mosque muezzin set himself on fire and ended his life in Bareilly

UP: बरेली में बीवी से परेशान मस्जिद के मुअज्जिन ने आग लगाकर दी जान, सामने आया घटना का वीडियो

Wed, 29 Jul 2026 06:39 PM IST
bareilly Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 29 Jul 2026 06:39 PM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में हुसैनी मस्जिद के मुअज्जिन अब्दुल कादिर की आग से जलने के बाद बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को हुई घटना के बाद एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें अब्दुल कादिर आग की लपटों के बीच गली में दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
mosque muezzin set himself on fire and ended his life in Bareilly
अब्दुल कादिर का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला अंसारी स्थित हुसैनी मस्जिद के मुअज्जिन अब्दुल कादिर ने मंगलवार को खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। उनके मरने से पहले इलाज के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी हालत के लिए पत्नी व उसके भाई को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इससे मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस अब इस वीडियो की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
परिजनों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर 12 बजे अब्दुल कादिर ने अपने घर में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। यह घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में वह आग की लपटों के बीच घर से निकलकर गली में दौड़ते दिखाई दिए। आसपास के लोगों ने तुरंत आग बुझाई और उन्हें बचाने का प्रयास किया। झुलसे अब्दुल कादिर को तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के आधार पर होगी कार्रवाई 
बुधवार को उनकी मौत हो गई। मृतक अब्दुल कादिर के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आत्मदाह के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed