Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Morning evening punished Poles insist on removing market

सुबह डंडे के जोर हटा पर शाम होते ही फिर सजा बाजार

Fri, 29 Jan 2016 01:26 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 29 Jan 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना, बड़ा बाजार, जिला अस्पताल, अयूब खां चौराहा और नावल्टी चौराहे के आसपास पिछले कई सालों से लग रहे बृहस्पतिवार बाजार पर कमिश्नर के आदेश का असर हुआ लेकिन हल्का। पुलिस ने चाहा इसलिए बाजार नहीं लगा। रोज की तरह दुकानदार अपना सामान लेकर आए और लगाने बैठ गए। लेकिन सुबह दस बजे ही पुलिस ने इलाके में पेट्रोलिंग कर एक भी दुकान सजने नहीं दी। जिन्होंने सामान लगाया उसको जब्त भी किया। लेकिन शाम होते- होते पुलिस शांत हो गई और दुकानदार फिर दुकान सजा कर बैठ गए।
विज्ञापन

पिछले हफ्ते कमिश्नर ने शहर में अवैध रूप से चल रहे साप्ताहिक बाजार पर प्रतिबंध लगाया था। उन्हाेंने स्थानीय पुलिस के साथ प्रशासन और नगर निगम को निर्देश दिए थे कि एक भी बाजार लगने न पाए। संडे बाजार का भी यही हाल रहा। सुबह दुकानें नहीं लगी। कुछ लोगाें ने सड़क छोड़कर दुकानें लगाईं लेकिन दोपहर बाद सभी दुकानें सड़क पर आ गईं। बृहस्पतिवार बाजार को लेकर भी यही रहा। कुतुबखाना क्षेत्र में पुलिस ने दुकान नहीं लगने दी, लेकिन बाद में सभी ने दुकानें लगाईं। अयूब खां चौराहे के पास पुलिस बूथ होने के चलते एक भी दुकान नहीं लगने दी गई। जिला अस्पताल के पास कपड़े और जूताें की दुकान लगाने वाले लोग दोपहर तक शांत रहे इसके बाद फिर उन्हाेंने रोड पर दुकान लगा ली।
विज्ञापन

- वैध दुकानाें के अंदर दे दी जगह
कुतुबखाना क्षेत्र में बासमंडी रोड पर दुकान लगाने वाले अधिकतर दुकानदाराें को वैध दुकानदाराें ने जगह दे दी। उन्हाेंने सड़क पर दुकान नहीं लगाई, लेकिन दुकानाें के अंदर से आवाज लगाकर सामान बेचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खरीदारों को नहीं पता कि नहीं लगेगा बाजार
साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने वालों को नहीं पता कि कमिश्नर के आदेश के बाद अब बाजार नहीं लगेगा। बृहस्पतिवार को कुतुबखाना क्षेत्र में पहले की तरह ही खरीदार जुटे। सुबह से ही भीड़ जम गई। रोड से निकलना मुश्किल था। खरीददार सामान खरीदने के लिए परेशान रहे। दरअसल, यहां सामान सस्ता मिलने के चलते भी अधिक भीड़ लगती है।

- दुकानदाराें ने कहा, मिलनी चाहिए जगह
साप्ताहिक बाजार में सामान बेचकर अपना खर्च चलाने वाले दुकानदार शहर की व्यवस्था तो बिगाड़ ही रहे हैं, साथ ही जिम्मेदार लोगाें की जेब भी गर्म कर रहे हैं। ऐसे में इन्हाेंने मांग की है कि अगर सप्ताह में एक दिन के लिए उन्हें कोई जगह मिल जाए तो उनको भी कोई चिंता न रहे। दुकानदार अब्बास, मोहन, जुबैर, कमाल खान और सुखबीर का कहना है कि प्रशासन सुविधा शुल्क ले और हमें जगह दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed