{"_id":"684f2f68e390510e8a0f000a","slug":"more-than-seven-thousand-applications-for-admission-ba-craze-has-not-decreased-bareilly-news-c-4-bly1015-662679-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रवेश के लिए सात हजार से अधिक आवेदन, कम नहीं हुआ बीए का क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रवेश के लिए सात हजार से अधिक आवेदन, कम नहीं हुआ बीए का क्रेज
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह दिख रहा है। अब तक विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 7,196 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। बीए अब भी छात्र-छात्राओं की पहली पसंद बना हुआ है। इस पाठ्यक्रम में उपलब्ध 1840 सीटों के सापेक्ष 3,270 आवेदन आ चुके हैं। ऐसे में प्रवेश के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद है।
बीएससी बायोलॉजी (प्रथम वर्ष) में उपलब्ध 720 सीटों के सापेक्ष 1,293 आवेदन आए हैं। बीएससी गणित (प्रथम वर्ष) में उपलब्ध 880 सीटों के सापेक्ष सिर्फ 460 आवेदन ही आए हैं। बीकॉम में उपलब्ध 1040 सीटों के सापेक्ष 980, बीकॉम ऑनर्स में 296 विद्यार्थियों ने दिलचस्पी दिखाई है। प्रोफेशनल कोर्स में बीसीए के लिए 488 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीबीए (प्रथम वर्ष) में प्रवेश के लिए अब तक 409 आवेदन आ चुके हैं।
प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर वंदना शर्मा ने बताया कि पिछले साल 9,000 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए थे। इस साल यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। प्रवेश प्रक्रिया पिछले साल की तरह मेरिट के आधार पर पूरी की जाएगी। आवेदन की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बार छात्र- छात्राओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रहने की उम्मीद है। बरेली कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर ओपी राय ने सभी छात्रों से अपने दस्तावेज सही ढंग से अपलोड करने और समय रहते आवेदन करने की अपील की है। संवाद