फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More than one lakh vehicles running without registration

बरेली: बिना पंजीकरण दौड़ रहे एक लाख से अधिक वाहन

Fri, 10 Feb 2023 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
More than one lakh vehicles running without registration
बरेली। जिले के 8.37 लाख वाहनों में से 1.65 लाख वाहन अपनी उम्र (15 वर्ष) पूरी कर चुके हैं। इनमें एक लाख से अधिक वाहन बिना पंजीकरण के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर ऐसे वाहनों का चालान किया जाएगा। पहली बार पांच हजार तो दोबारा पकड़े जाने पर दस हजार जुर्माना भरना होगा। साथ ही वाहन का दोबारा पंजीकरण और फिटनेस भी करानी होगी। तभी उसे चला सकेंगे।
विज्ञापन

कार का दोबारा पंजीकरण कराने पर पांच हजार तो बाइक के लिए एक हजार रुपये शुल्क देना पड़ता है। फिटनेस और दोबारा पंजीकरण कराने के बाद पांच साल तक बिना परेशानी के वाहन चला सकते हैं। इसमें विलंब करने पर कार्रवाई तय है। जुर्माने के अलावा ऐसे वाहनों को सीज भी किया जा सकता है।
विज्ञापन



15 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके हैं ये वाहन

1,35,000 दोपहिया
20,500 चार पहिया

7,300 यात्री वाहन (बस, ऑटो, टैक्सी)
12,500 मालवाहक

कोट
अपने वाहन का स्टेटस देखने के लिए एम परिवहन एप डाउनलोड करें। इसमें गाड़ी नंबर डालकर देखें कि पंजीयन, बीमा, प्रदूषण, टैक्स, परमिट की वैधता बची है या नहीं? अगर पंजीकरण को 15 वर्ष पूरे हो चुके हैं तो उसे सड़क पर न चलाएं। जो वाहन चलने लायक नहीं हैं, उन्हें स्क्रैप कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश कुमार सिंह, आरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed