{"_id":"67520daa3e9c1e58e10bde2c","slug":"more-than-four-thousand-defaulters-are-not-even-concerned-with-ots-bareilly-news-c-4-bly1034-535170-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ओटीएस से भी सरोकार नहीं रखते चार हजार से ज्यादा बकायेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ओटीएस से भी सरोकार नहीं रखते चार हजार से ज्यादा बकायेदार
Fri, 06 Dec 2024 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शहर के चार हजार से ज्यादा बकायेदार एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना से सरोकार नहीं रखते। हर साल विद्युत निगम यह योजना लेकर आता है, लेकिन ये बकायेदार बिल जमा ही नहीं करते। इन पर विद्युत निगम का 70 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है।
निगम ने 15 दिसंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक तीन चरणों में ओटीएस योजना लागू की है। इसके तहत सरचार्ज में शत प्रतिशत तक छूट की व्यवस्था है। इसके लिए संबंधित उपभोक्ता को पहले पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के दौरान 30 सितंबर 2024 तक के बिलों के मूल बकाया की 30 फीसदी धनराशि जमा करनी होगी। साथ ही, सरचार्ज पर छूट दी जाएगी।
शहर के चारों विद्युत वितरण खंडों में 2.50 लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं। पिछले दिनों निगम ने 2,055 बकायेदार उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर 398 को डिफाल्टर की श्रेणी में डाल दिया था। खंड प्रथम में सबसे ज्यादा 25 करोड़ रुपये बिल बकाया है। द्वितीय खंड में 17 करोड़, तृतीय खंड में 9 करोड़ और चतुर्थ खंड में 22 करोड़ रुपये बिल बकाया है। चारों खंडों में 209 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनको अंतिम बिल जमा किए 10 साल से ज्यादा समय बीत गया है। इनके खिलाफ आरसी की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
वर्जन
बकायेदार उपभोक्ता 31 जनवरी 2025 तक ओटीएस योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के तहत तीन चरणों में शत-प्रतिशत तक सर चार्ज की छूट दी जाएगी। बड़े और पुराने बकायेदारों को डिफाल्टर की सूची में शामिल किया गया है। - रणविजय सिंह, मुख्य अभियंता
मुख्य अभियंता ने की वसूली की समीक्षा
बरेली। बिजली निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के लाभ के लिए उपभोक्ता आगे नहीं आ रहे। शहर के चार वितरण खंडों में चार हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं पर 70 करोड़ से ज्यादा बिजली बिल का बकाया है। ओटीएस को लागू हुए पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन योजना के के तहत पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं की संख्या काफी कम है। ऐसे में बृहस्पतिवार को मुख्य अभियंता रणविजय सिंह ने अधिशासी अभियंता महावीर सिंह, सुरेंद्र गौतम, सतेंद्र चौहान और गौरव शुक्ला के साथ बैठक कर उपभोक्ताओं तक ओटीएस का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। शहर में सबसे ज्यादा 25 करोड़ के बकायेदार विद्युत वितरण खंड प्रथम में हैं। इसके अलावा द्वितीय खंड में 17 करोड़, तृतीय में नौ करोड़ और चतुर्थ खंड में 22 करोड़ के बकायेदार हैं। बकायादार उपभोक्ता 31 जनवरी तक ओटीएस का लाभ ले सकते हैं। संवाद