{"_id":"6a00cf271de641bfc5098cf8","slug":"more-than-56-percent-of-the-candidates-left-the-exam-on-the-second-day-bareilly-news-c-4-bly1053-881188-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दूसरे दिन 56 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दूसरे दिन 56 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
Mon, 11 May 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 11 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी)-2022 की परीक्षा रविवार को भी आयोजित हुई। दूसरे दिन पंजीकृत कुल 8120 में से 4553 यानि 56.02 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 3567 परीक्षार्थी यानि 44 प्रतिशत परीक्षार्थी ही परीक्षा देने के लिए केंद्र तक पहुंचे।
प्रथम पाली में पंजीकृत 4413 में से 1812 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।। द्वितीय पाली में 3707 में से 1755 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। दूसरे दिन भी हिंदी, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान समेत कई विषयों की परीक्षा कराई गई। रसायन विज्ञान की परीक्षा देकर निकले ज्यादातर परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया। वहीं, कुछ ने कहा कि 12 न्यूमेरिकल की वजह से प्रश्नपत्र का स्तर कठिन हो गया थे।
प्रथम पाली में 11 और द्वितीय पाली में नौ केंद्रों पर हुई परीक्षा
प्रथम पाली में बरेली कॉलेज के दो केंद्रों के साथ ही एसवी इंटर कॉलेज, बरेली इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, जीआईसी, पीसी आजाद इंटर कॉलेज, विष्णु इंटर कॉलेज, श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में परीक्षा हुई। वहीं, द्वितीय पाली में बरेली कॉलेज के दो केंद्रों के साथ ही एसवी इंटर कॉलेज, बरेली इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, जीआईसी, पीसी आजाद इंटर कॉलेज, विष्णु इंटर कॉलेज, श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज में परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
परीक्षार्थी बोले-
ज्यादातर प्रश्न आसान रहे। फिजिकल कैमिस्ट्री के सवालों की वजह से प्रश्नपत्र हल करने में समय लगा। - दीपक, बिजनौर
मेरे लिए परीक्षा का काफी आसान रही। थ्योरी भाग आसान था। न्यूमेरिकल के जो 12 सवाल थे उन्हें हल करने में समय लगा। - अरुण, अमरोहा
निगेटिव मार्किंग नहीं थी, इसलिए सभी प्रश्न हल किए। फिजिकल कैमिस्ट्री के कुछ सवालों में कैलकुलेशन थी, उन्होंने समय लिया। - कंचन मौर्या, बदायूं
12 न्यूमेरिकल में से थियोरम से कोई सवाल नहीं आया। केवल कांसेप्ट के आधार पर उन्हें हल करना था। इसलिए प्रश्नपत्र को आसान नहीं कहा जा सकता। - दीपक, अमरोहा